विधानसभा में I LOVE YOU की गूंज: अजय चंद्राकर ने लखमा के लिए कहे शब्द तो लगे ठहाके, धान घोटाले पर विपक्ष का वॉकआउट

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 20 जुलाई 2023। विधानसभा में गुरुवार को गंभीर चर्चा और बहस के बीच I love You शब्‍द भी सुनाई दिया। भाजपा के विधायक अजय चंद्राकर ने आज सदन में प्रश्‍नकाल के दौरान कई बार I love You शब्‍द का प्रयोग किया। इसको लेकर कुछ देर तक सदन में हंसी- ठहाके सुनाई देते रहे। मामला प्रश्‍नकाल के दौरान का है। अभी सदन में पहले ही सवाल पर चर्चा चल रही थी। एक सड़क की गुणत्‍ता को लेकर शिवरतन शर्मा ने प्रश्‍न किया था। विभागीय उत्‍तर में संतोषप्रद शब्‍द का उपयोग किया गया था। पूरक प्रश्‍न पूछने खड़े हुए चंद्राकर ने इस संतोषप्रद शब्‍द पर आपत्ति की। उन्‍होंने कहा कि पीडब्‍ल्‍यूडी विभाग तकनीकी विभाग है उसे यह बताना चाहिए कि संतोषप्रद का मापदंड क्‍या है। सदन में इसी प्रश्‍न पर चर्चा चल रही थी कि तभी मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल सदन में आकर अपनी सीट पर बैठ गए। इस पर चंद्राकर ने प्रश्‍न करते- करते ही मुख्‍यमंत्री को हाथ के इशारे से नस्‍मते किया। इस पर सीएम मुस्‍कुराने लगे। इसके कुछ ही देर बाद ही चंद्राकर ऊंची आवाज में अपनी बात कहने लगे। इस पर अध्‍यक्ष डॉ. चरण दास महंत ने चुटकी लेते हुए कहा कि जब तक सीएम नहीं आए थे तब तक आपका व्‍यवहार संतोषप्रद था उनके आते ही आम गरम होने लगे।

इसके बाद चंद्राकर ने कहा कि मुख्‍यमंत्री जी के आने के बाद हम उत्‍तेजित नहीं हुए हैं। आज तो हम लखमा जी को आई लव यू बोले हैं। मुख्‍यमंत्री जी को भी हम आई लव यू बोल देंगे। इस पर फिर अध्‍यक्ष ने चुटकी ली, बोले आपने यह क्‍लीयर नहीं किया कि आप ने लखमा जी को आई लव यू कहा है कि उनके विभाग को। चंद्राकर ने स्‍पष्‍ट किया उन्‍होंने लखमा जी और मुख्‍यमंत्री जी को आई लव यू कहा है।

अभी यह बात चल ही रही थी कि मुख्‍यमंत्री बघेल खड़े हुए और अध्‍यक्ष को संबोधित करते हुए कहा कि जैसा आपने कहा कि जैसे ही मैं आता हूं वो उत्‍तेजित हो जाते हैं यानी मैं उत्‍प्रेरक का काम करता हूं। कल उन्‍होंने कुछ कहा था, आज लखमा जी को आई लव यू कह रहे हैं। सीएम ने पूछा कि क्‍या अजय चंद्राकर का टेस्ट बदल गया है। इस पर पुन्‍नू लाल मोहले ने कहा कि यह आई लव यू शब्‍द किसके लिए होता है। इस पर चंद्राकर ने कहा कि मैं जिसे प्यार करता हूं, उसे आई लव यू कहता हूं, इसमें गलत क्या है। इस पर अरूण वोरा ने कहा कि क्या चंद्राकर जी का उम्र अब आई लव यू कहने की रह गया है। अगर वो आई लव यू बोलेंगे तो हम लोग कहां जाएंगे। इस पर चंद्राकर ने कहा कि आपके दिमाग में अश्लीलता भरी है। तो वोरा ने इय शब्‍द पर आपत्ति जताई। चंद्राकर ने कहा कि हम तो कुत्‍ते को भी आई लव यू कह सकते हैं।

Leave a Reply

Next Post

रायपुर में विदेशी युवती ने किया सुसाइड: बॉयफ्रेंड से झगड़े के बाद लगाई फांसी, किर्गिजस्तान से भारत आई थी टैटू आर्टिस्ट बनने

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 20 जुलाई 2023 । राजधानी के अशोका रतन सोसाइटी में विदेशी युवती ने खुदकुशी कर ली। विदेशी युवती का नाम नीना बेदींनिस्को 25 वर्ष एक टैटू आर्टिस्ट थी और किर्गिस्तान की रहने वाली थी। घटना पंडरी थाना क्षेत्र की है। नीना अपने बाॅयफ्रेंड इमरान फारूकी के […]

You May Like

AGRA में फेवीक्विक गैंग का आतंक खत्म! 5 राज्यों में की करोड़ों की ठगी, 153 ATM कार्ड के साथ 3 शातिर दबोचे....|....बंगाल में राष्ट्रपति का अपमान पर पीएम मोदी ने ममता सरकार को घेरा, बोले- शर्मनाक है यह व्यवहार!....|....यूपी में मां ने बेटे को सीने से लगाकर लगाई आग, डेढ़ साल के मासूम की जलकर मौत, खौफनाक मंजर देख कांपा लोगों का कलेजा; चौंका देगी वजह....|....ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं – अरुण साव....|....साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, भाजपा पर साधा निशाना....|....नक्सलवाद बनेगा इतिहास!: 108 नक्सली कल करेंगे सरेंडर, अब तक का सबसे बड़ा डंप बरामद; 31 मार्च है डेडलाइन....|....3.95 करोड़ रुपये के इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, बीजापुर और दंतेवाड़ा के 67 नक्सली भी शामिल....|....31 वर्षीय मरीज को अदालत से मिली निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति, 12 साल से कोमा में है शख्स....|....सरकार के संरक्षण में दुर्ग के बाद बलरामपुर में अफीम की खेती हो रही