तोड़फोड़, आगजनी, पत्थरबाजी और जाम, नोएडा में वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर जबरदस्त प्रदर्शन

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नोएडा 13 अप्रैल 2026। उत्तर प्रदेश के नोएडा में सोमवार को कई कंपनियों के कर्मचारी सड़कों पर उतर आए। वे वेतन वृद्धि की अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। पिछले तीन से चार दिनों से जारी यह आंदोलन सोमवार को उग्र और हिंसक हो गया। प्रदर्शनकारियों ने कई गाड़ियों में आग लगा दी और पुलिस पर पथराव भी किया। इसके अलावा कंपनी में तोड़फोड़ भी की गई है। गुस्साए कर्मचारियों ने नोएडा के विभिन्न क्षेत्रों में कई प्रमुख सड़कों पर जाम लगा दिया। इससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई और आम लोगों को भारी परेशानी हुई। फेज दो में चल रहे प्रदर्शन ने विशेष रूप से हिंसक रूप ले लिया। 

नोएडा के सेक्टर-84 क्षेत्र में चार वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया, वहीं फेज-2 के विभिन्न इलाकों में कर्मचारियों ने सड़कों को जाम कर अपना विरोध तेज कर दिया। नोएडा के सेक्टर 59, 62, 63 समेत कई इलाकों में प्रदर्शन हुआ। पुलिस भी झड़प हुई। आक्रोशित भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। मदरसन कंपनी के पास क़रीब चार गाड़ियों को किया आग के हवाले किया गया है। इस दौरान वाहनों और निजी संपत्तियों को भी काफी नुकसान पहुंचाया गया। पथराव में पुलिसकर्मी और कमांडों भी घायल हुए हैं। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए यहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

उत्तर प्रदेश स्थित नोएडा के फेज दो में एक कंपनी के कर्मचारी बड़ी संख्या में जमा हुए थे। नोएडा के सेक्टर 62 में भी कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी रहा। नोएडा सेक्टर-59 में भी कई कंपनी के श्रमिक सड़क पर उतर गए। कंपनी बंद हो गई। हंगामे के बीच महिला कर्मचारी बैठ गई हैं।

प्रशासन का आश्वासन
रविवार को जिला प्रशासन, पुलिस और प्राधिकरण के अफसरों ने एक बैठक की थी। इस बैठक में उन्होंने प्रदर्शनकारियों की मांगें मानने का आश्वासन दिया था। हालांकि, इस आश्वासन के बावजूद श्रमिकों का आंदोलन और उग्र हो गया। फेज दो के अलग-अलग इलाकों में हजारों श्रमिक सड़कों पर उतर आए थे।

हिंसा और तोड़फोड़
प्रदर्शनकारियों ने सेक्टर 84 में कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। इसके अलावा पुलिस की गाड़ियों को भी क्षति पहुंचाई गई। इस दौरान पुलिस ने हालात को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। नोएडा के फेज दो में विरोध प्रदर्शन के दौरान एक वाहन को आग लगा दी गई थी। नोएडा के फेज 2 में वाहनों और संपत्तियों में तोड़फोड़ की गई और पत्थरबाजी हुई। एक कंपनी के बड़ी संख्या में कर्मचारी वेतन वृद्धि की अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन के लिए जमा हुए थे। स्थिति को काबू में करने के लिए यहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

यह है पूरा मामला
नोएडा में पिछले तीन से चार दिनों से अपनी मांगों को लेकर कर्मचारी सड़कों पर उतर रहे हैं। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में सैलरी 13 हजार से बढ़ाकर 20 हजार रुपये करना, ओवरटाइम का भुगतान और छुट्टियों का अलग प्रावधान शामिल है। सोमवार को प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम कर दी और कई जगह गाड़ियों के आगे लेटकर यातायात रोक दिया। कुलेसरा से फेज-2 तक मार्च निकालते हुए कर्मचारी एकत्र हुए। 

Leave a Reply

Next Post

रायगढ़ में युवक की पेड़ पर लटकी मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायगढ़ 13 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सोमवार की सुबह एक युवक की फांसी पर लटकती लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई […]

You May Like

एक को बचाने नदी में कूदे दो दोस्त, तेज बहाव में तीनों बह गए....|....पारिवारिक विवाद में भतीजे ने फरसी से चाचा का गला रेता....|....21 महीने से पुलिस को चकमा दे रहा था चाचा का हत्यारा....|....बाइक सवार चार युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो की मौत; दो घायल....|....शिक्षक भर्ती पदवृद्धि आंदोलन फिर तेज....|....गाजियाबाद में आमने-सामने भाजपा के गुट....|....यूएस ओपन 2026: रिबाकिना ने जीता खिताब....|....ट्रंप के बचपन का घर 20 लाख डॉलर में बिका....|....भाजपा बताये उनकी सरकार ने तारा कोल ब्लॉक नीलामी के लिए केंद्र को अनुशंसा क्यों किया? - दीपक बैज....|....तनाव के दौर में अनूप जलोटा का भक्ति मंत्र