बड़ा खुलासा: जर्मनी से रची जा रही पंजाब में आतंकी हमले की साजिश, अमृतसर व लुधियाना में 10 जगहों की रेकी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

तरनतारन(पंजाब) 04 सितम्बर 2021। जन्माष्टमी की रात पंजाब पुलिस ने दो हैंड ग्रेनेड के साथ आतंकी सरूप सिंह जौहल को गिरफ्तार किया था। सरूप सिंह ने अमृतसर और लुधियाना में 10 जगहों की रेकी की थी। इन महानगरों में धमाके करने के लिए जर्मनी में बैठे आतंकी संगठनों ने योजना बनाई थी, जिसमें अन्य लोगों को भी शामिल करना था। जर्मनी में बैठे आतंकियों ने इस मिशन का नाम भी फाइनल कर लिया था और बाकी आतंकियों को वर्चुअल ट्रेनिंग देने की योजना बनाई जा रही थी। मगर इसी बीच जौहल पुलिस के हत्थे चढ़ गया। 

यह खुलासा पुलिस रिमांड के दौरान आतंकी सरूप ने किया है। हालांकि पुलिस मामले की जानकारी नहीं दे रही है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले का पर्दाफाश होना अभी बाकी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार विधानसभा क्षेत्र खडूर साहिब के गांव जौहल ढाए वाला निवासी ट्रक ड्राइवर सरूप सिंह जौहल ने पूछताछ में बताया है कि चार अगस्त से 13 अगस्त तक अमृतसर के चार स्थान और 16 अगस्त से 27 अगस्त तक लुधियाना के छह स्थानों पर वेश बदलकर उसने रेकी की थी।  बताया जा रहा है कि दोनों महानगरों में धार्मिक स्थानों के आसपास बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई जा रही थी। आतंकी सरूप सिंह जौहल के कब्जे से बरामद मोबाइल के दो सिम कार्ड के जरिये पुलिस को विदेश में बैठे आतंकी संगठनों के अन्य संपर्कों की जानकारी मिल सकती है। इसलिए मोबाइल फोन फॉरेंसिक लैब भेजा गया है।  मोबाइल से बरामद उस लिंक की भी जांच की जा रही है, जिसके माध्यम से सरूप सिंह ने वर्चुअली हैंड ग्रेनेड संभालने और चलाने की ट्रेनिंग ली थी। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि महानगरों में धमाके करने के लिए और किन्हें जोड़ा जा रहा था। हालांकि मोबाइल फोन के लिंक को कितनी बार फारवर्ड किया जा चुका है, यह पता लगाना भी जरूरी है। इसके अलावा सरूप के अन्य आतंकियों, गैंगस्टरों व नशा तस्करों के साथ कहीं संबंध तो नहीं, यह भी खुफिया एजेंसियों पता लगाने में जुटी हैं।

जर्मनी से 60 हजार की राशि आई, वहां बैठा मास्टरमाइंड भी होगा नामजद

पूछताछ में सरूप सिंह जौहल ने बताया कि वेस्टर्न यूनियन के माध्यम से वह जर्मनी से 60 हजार आई राशि ले चुका है। यह राशि दो किस्तों में उस तक पहुंची। पूछताछ में गुरुवार को आरोपी ने मास्टरमाइंड का नाम भी उगल दिया, जो जर्मनी में बैठकर पंजाब का माहौल बिगाड़ने की योजना तैयार कर रहा है। जर्मनी में बैठे इस आतंकी को पुलिस एफआईआर में नामजद करेगी। इसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एलओसी जारी किया जाएगा।

एनआईए भी कर सकती है जौहल से पूछताछ

सूत्रों के अनुसार हैंड ग्रेनेड से पंजाब में बड़ी तबाही मचाने की साजिश का पर्दाफाश होने के बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मामले को अपने हाथ में लेने की तैयारी कर ली है। आतंकी सरूप सिंह जौहल का पुलिस रिमांड छह सितंबर को खत्म होने वाला है। इसके बाद एनआईए अपने तौर पर अलग एफआईआर दर्ज कर आरोपी को दोबारा रिमांड पर लिया लेगी।

Leave a Reply

Next Post

श्रावस्ती में भीषण सड़क दुर्घटना, पांच की मौत, शवों के ढेर पर सोया हुआ मिला मासूम बच्चा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर लखनऊ 04 सितम्बर 2021। उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले के थाना इकौना में शुक्रवार रात करीब 10 बजे ग्राम नरायण पुर के पास नेशनल हाईवे 730 पर भयंकर सड़क हादसा हो गया। दरअसल, बहराइच से उतरौला वापस जा रहे यात्रियों से भरी एक टेंपो सड़क पर […]

You May Like

खजुराहो के जवारी वामन मंदिर में भगवान विष्णु की प्रतिमा को मिलेगा मूल स्वरूप....|....लिपिकों को सीधे एडीपीओ बनाने का रास्ता बंद....|....बायोमेट्रिक और मेटल डिटेक्टर से निगरानी....|....कूना में चीते की मौत पर बड़ी कार्रवाई....|....वोट बचाओ, देश बचाओ रैली में छत्तीसगढ़ से बब्बर शेरों का दिल्ली कूच....|....रमन सिंह की एनएसजी सुरक्षा भी हटाई जाएगी क्या? - दीपक बैज....|....सनथ जयसूर्या की मौजूदगी में ISCL का भव्य आगाज....|....आपसी रिश्तों की अहमियत को और मजबूत करेगा 'संस्कार’- के.सी. बोकाडिया....|....त्योहारों में जमकर खाएं मिठाई-पकवान....|....भारत बनाम न्यूजीलैंड: वनडे सीरीज के लिए ऑकलैंड पहुंचे विराट कोहली