नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

admin
शेयर करे

भक्ति, भावनाएं और भव्यता का संगम बनी ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट’

सिर्फ फिल्म नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 09 मई 2026। भारतीय सिनेमा में इन दिनों पौराणिक कथाओं और सांस्कृतिक मूल्यों पर आधारित फिल्मों का एक नया दौर देखने को मिल रहा है, लेकिन कुछ फिल्में सिर्फ पर्दे पर कहानी नहीं दिखातीं, बल्कि दर्शकों के मन और आत्मा को भी छू जाती हैं। ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ ऐसी ही एक भव्य प्रस्तुति बनकर उभरी है, जिसने भावनाओं, भक्ति और भारतीय संस्कृति को आधुनिक सिनेमाई अंदाज़ में जीवंत कर दिया है। निर्माता सज्जन राज और निर्देशक हार्दिक गज्जर की यह फिल्म केवल एक पौराणिक कथा नहीं, बल्कि श्रीकृष्ण के जीवन दर्शन, संस्कारों और सनातन मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का एक प्रभावशाली माध्यम बन गई है। फिल्म की भव्यता उसके हर दृश्य में महसूस होती है। शानदार विजुअल्स, दिव्य संगीत और भावनात्मक प्रस्तुति दर्शकों को एक आध्यात्मिक यात्रा पर ले जाते हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया से लेकर गूगल रिव्यूज़ तक, दर्शक इसे “भक्ति और भारतीय संस्कृति का अद्भुत संगम” बता रहे हैं। खास बात यह है कि फिल्म केवल युवाओं को आकर्षित नहीं करती, बल्कि पूरे परिवार को एक साथ जोड़ने का अनुभव देती है। कई दर्शकों ने इसे ऐसी फिल्म बताया है जिसे बच्चों को अपने माता-पिता और दादा-दादी के साथ जरूर देखना चाहिए, ताकि वे भारतीय परंपराओं और संस्कारों को भावनात्मक रूप से समझ सकें।

फिल्म के प्रोमो ने आध्यात्मिक और संगीत जगत की प्रतिष्ठित हस्तियों को भी प्रभावित किया है। आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रवि शंकर ने इसकी आध्यात्मिक भावना की सराहना की, वहीं अनूप जलोटा ने फिल्म के भक्ति भाव और भव्य प्रस्तुति को विशेष बताया। इसके अलावा प्रेमानन्द जी महाराज ने भी इसे भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों से जुड़ी महत्वपूर्ण सिनेमाई प्रस्तुति कहा।

मीडिया और समीक्षकों ने भी फिल्म की तकनीकी गुणवत्ता, भावनात्मक गहराई और सांस्कृतिक प्रस्तुति की खुलकर तारीफ की है। उनका मानना है कि ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ आज की युवा पीढ़ी के लिए सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति से जुड़ने का एक भावनात्मक और आध्यात्मिक अनुभव है। आधुनिक सिनेमा की भव्यता के साथ जब श्रीकृष्ण की भक्ति और भारतीय मूल्यों का संगम होता है, तो यह फिल्म दर्शकों के दिलों में एक विशेष स्थान बना लेती है।

Leave a Reply

Next Post

हैवान बना बाप: भाइयों को फंसाने के लिए बेटे को ही मार डाला; पिता से बचने को बच्चे ने आखिरी सांस तक किया संघर्ष

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 09 मई 2026। ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में 13 वर्षीय मासूम सुधांशु की हत्या ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। घटना के बाद पुलिस ने जब आरोपी की कार की जांच की तो डैशबोर्ड पर बच्चे के पैरों की मिट्टी […]

You May Like

पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप....|....स्काईवॉक शहर के लिये अनुपयोगी, केंद्रीय जेल की सुरक्षा के लिए भी खतरा....|....एसईसीएल मुख्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया....|....कशिका कपूर ने दिखाई अपनी खास दुनिया....|....प्राग में जिंदगी के खूबसूरत रंगों को जीतीं सेज़ल शर्मा....|....आउटसाइडर से इंडस्ट्री की नई सनसनी बनीं रेवती महुरकर