तिहरे हत्याकांड के दोषी को फांसी की सजा: पत्नी और 2 मासूम बेटियों की पत्थर से कुचलकर की थी हत्या, लगा 50 हजार का जुर्माना

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

लखनऊ 04 जून 2026। महोबा जिले की एक अदालत ने करीब 3 साल पहले पत्नी और 2 नाबालिग बेटियों की हत्या के दोषी व्यक्ति को मौत की सजा सुनाई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अभियोजन पक्ष के अनुसार, महोबा के कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के समदनगर निवासी देवेन्द्र विश्वकर्मा ने 17 जुलाई, 2023 को पत्नी रामकुमारी और दो बेटियों सोनाक्षी (6)और आयुषी (9) की सिर पर पत्थर से वार कर हत्या कर दी थी। अभियोजन पक्ष के मुताबिक राजकुमारी के पिता हरि प्रसाद पांचाल की शिकायत पर कोतवाली नगर पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया था।

एक विज्ञप्ति के मुताबिक पुलिस ने जांच पूरी की और 24 अगस्त, 2023 को अदालत के समक्ष आरोप पत्र दायर किया। अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस के ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत मामले की निगरानी की गई। उन्होंने बताया कि निगरानी प्रकोष्ठ और अभियोजन पक्ष के निरंतर प्रयासों के बाद, अदालत ने 3 जून, 2026 को विश्वकर्मा को दोषी करार दिया और उसे मौत की सजा सुनाई। अदालत ने दोषी पर 50,000 रुपए का जुर्माना भी लगाया है।

Leave a Reply

Next Post

बंगाल में तृणमूल नेताओं पर शिकंजा: पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, धोखाधड़ी और हथियार के मामलों में गिरफ्तारियां

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोलकाता 04 जून 2026। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेताओं पर धोखाधड़ी, वसूली, भ्रष्टाचार और आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के मामलों में ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बंगाल पुलिस ने पूर्वी मेदिनीपुर जिले के हल्दिया में कथित नौकरी धोखाधड़ी […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज