करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी का हार्ट अटैक से निधन, पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जयपुर 14 मार्च 2023। करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी का सोमवार रात निधन हो गया। बताया गया देर रात हार्ट अटैक के कारण उनका निधन हुआ है। जयपुर स्थित एसएमएस अस्पताल के डॉक्टर्स ने रात करीब दो बजे इसकी पुष्टि की। उनका पार्थिव देह अंतिम दर्शन के लिए जयपुर के राजपूत सभा भवन में रखा जाएगा। अंतिम संस्कार नागौर में उनके पैतृक गांव कालवी में दोपहर करीब 2:30 बजे किया जाएगा। 80 वर्षीय लोकेंद्र कालवी के निधन से राजपूत समाज में शोक की लहर है। उनके निधन की खबर फैलते लोगों ने अपनी संवेदना व्यक्त कीं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सतीश पूनिया, विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ सहित कई अन्य नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है। 

खुद को मानते थे किसान नेता
लोकेंद्र सिंह कालवी का जन्म मध्य राजस्थान के नागौर जिले के कालवी गांव में हुआ था। उनकी हिंदी और अंग्रेजी में अच्छी पकड़ थी। उनके पिता कल्याण सिंह कालवी केंद्र में चंद्रशेखर सरकार में मंत्री रहे हैं। थोड़े-थोड़ वक्त के लिए राज्य और केंद्र में मंत्री रहे। उनके असमय चले जाने के बाद लोकेंद्र की राजनीति में एंट्री हुई। वे खुद को किसान नेता कहते थे। वहीं, लोकेंद्र कालवी ने 2003 के विधानसभा चुनाव में सामाजिक न्याय मंच बनाकर अपनी पार्टी के बैनर तले प्रदेश के कई सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ा था लेकिन विधानसभा चुनाव में सफलता नहीं मिल पाई थी।

करणी सेना की स्थापना
कालवी प्रदेश में राजपूत समाज के लिए हमेशा मुखर होकर आवाज उठाने वाले नेता थे। वहीं, इसके बाद लोकेंद्र सिंह कालवी ने साल 2006 में करणी सेना की नींव रखी और राजपूत समाज को एकजुट करने का काम किया। करणी सेना के विरोध के चलते ही साल 2008 में फिल्म जोधा अकबर रिलीज को लेकर विवाद हुआ था। संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत को लेकर भी काफी कंट्रोवर्सी हुई थी। उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को धमकी दे दी थी। फिल्म का करणी सेना ने जमकर विरोध किया था और यह मुद्दा देश भर में सुर्खियों में रहा था।

Leave a Reply

Next Post

म्यांमार में सेना का बौद्ध मठ पर हमला, तीस लोगों की मौत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 14 मार्च 2023। म्यांमार आर्मी ने एक बौद्ध मठ पर हमला कर 28 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। म्यांमार के शान राज्य के एक गांव में इस हमले को अंजाम दिया गया। एक विद्रोही संगठन कारेन्नी नेशनलिस्ट डिफेंस फोर्स (केएनडीएफ) ने यह […]

You May Like

बस्तर में पहली बार ब्रेन ट्यूमर की सफल सर्जरी....|....कोरबा की कोल पिच कार्बन फैक्ट्री में आग लगी....|....जनता की सुरक्षा सिर्फ-कागजों में रहेगी या फील्ड में दिखेगी....|....अमर अग्रवाल बोले-सवालों से विकास नहीं होता,जनता को रिजल्ट चाहिए....|....जीतू पटवारी के भाई भरत पटवारी से पुलिस की पूछताछ....|....चार दोषियों को उम्रकैद, एक को एक साल की सजा....|....भाजपा सरकार जनता की आवाज कुचलने पुलिस को आगे कर कोल कंपनी से दोस्ती निभा रही....|....अडानी को जल, जंगल, जमीन सौंपने यूसीसी लागू करने जा रहे - कांग्रेस....|....तिमाही नतीजों में बैंक ऑफ इंडिया का जलवा....|....मुंबई में 'पॉपॉईज' का पहला साल सुपरहिट, अब दोगुने विस्तार की तैयारी