हैदराबाद से उठेगी नई चमक, मिस इंडिया तेलंगाना 2027 में दिखेगा टैलेंट और टशन का संगम

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

अनिल बेदाग

हैदराबाद/मुंबई, 08 सितंबर 2026। तेलंगाना की खूबसूरती, प्रतिभा और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय मंच देने की दिशा में एक नई और ग्लैमरस शुरुआत हुई है। हैदराबाद में फेमिना मिस इंडिया तेलंगाना 2027 का आधिकारिक लॉन्च किया गया। मिस इंडिया ऑर्गनाइजेशन और मेघा सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड की इस पहल का लक्ष्य राज्य की नई पीढ़ी की आत्मविश्वासी और प्रतिभाशाली युवतियों को पेजेंट्री की दुनिया में आगे बढ़ने का अवसर देना है।

लॉन्च समारोह में फेमिना मिस इंडिया साउथ 2026 इंदु फाल्गुणी और फेमिना मिस इंडिया तेलंगाना 2024 प्रकृति कंबम विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुईं। दोनों ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाते हुए अपने मिस इंडिया सफर के अनुभव साझा किए। जिलानी ग्रुप के चेयरमैन एवं चीफ एडवाइजर एमकेएचएच जिलानी ने कहा, “तेलंगाना की अपनी मजबूत पहचान, समृद्ध संस्कृति और प्रतिभा है। फेमिना मिस इंडिया तेलंगाना 2027 हमारी विरासत और युवा पीढ़ी की आकांक्षाओं के बीच खूबसूरत सेतु बन सकता है।”

यह आयोजन सिर्फ खूबसूरती का मुकाबला नहीं, बल्कि तेलंगाना की कला, हथकरघा, खान-पान, परंपराओं, त्योहारों और आधुनिक सोच को सेलिब्रेट करने वाला मंच भी होगा। ऑडिशन अक्टूबर-नवंबर 2026 में विभिन्न चरणों में आयोजित किए जाने की योजना है, जबकि ग्रैंड फिनाले दिसंबर में हैदराबाद में संभावित है।

इंदु फाल्गुणी और प्रकृति कंबम ने भी युवा प्रतिभाओं को आत्मविश्वास के साथ इस सफर का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित किया। इस मंच से चुनी गई प्रतिभाओं के लिए मॉडलिंग, फैशन, एंटरटेनमेंट और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पेजेंट्री की दुनिया में नए अवसरों के दरवाजे खुल सकते हैं।

Leave a Reply

Next Post

कक्षा से खेत तक: जागरूक किसान ही सशक्त किसान

शेयर करेसाक्षरता का नया अर्थ: जब जानकारी बने किसानों की ताकत छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           अनिल बेदाग पालघर/मुंबई, 08 सितंबर 2026। साक्षरता अब सिर्फ पढ़ने-लिखने तक सीमित नहीं रही। अपने अधिकारों को समझना, जरूरी दस्तावेजों की जानकारी रखना और सही समय पर सही फैसला लेना भी साक्षरता का अहम हिस्सा है। खासकर […]

You May Like

कक्षा से खेत तक: जागरूक किसान ही सशक्त किसान....|....हैदराबाद से उठेगी नई चमक, मिस इंडिया तेलंगाना 2027 में दिखेगा टैलेंट और टशन का संगम....|....बड़े प्रोजेक्ट्स- ओटीटी पर एस संजय गगनानी की होगी डबल एंट्री....|....‘ऑपरेशन गंगा’ में दिखेगा मिलिट्री का असली अंदाज, स्क्वाड्रन लीडर वर्लिन पंवार संभालेंगी कॉम्बैट की कमान....|....राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ....|....रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी