मध्य क्षेत्रीय विकास परिषद की बैठक, अमित शाह की हाई-लेवल मीटिंग; यूपी समेत कई राज्यों के सीएम होंगे शामिल

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जगदलपुर 19 मई 2026। अपने 2 दिवसीय प्रवास पर जगदलपुर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मंगलवार की सुबह मध्य क्षेत्रीय विकास परिषद की हाई लेवल की मीटिंग करेंगे। इस मीटिंग के माध्यम से विकास, विस्तार व अन्य बातों को लेकर चर्चाएं की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृहमंत्री करेंगे। छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री सोमवार को ही बस्तर पहुंच गए थे, जबकि मंगलवार की सुबह 9:40 बजे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बस्तर पहुचेंगे। बता दें कि जगदलपुर के एक निजी होटल में मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय विकास परिषद की हाई लेवल की मीटिंग होगी। जिसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के अलावा उत्तर-प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। इस मध्य क्षेत्रीय विकास परिषद की हाई लेवल की मीटिंग में काफी मुद्दों को लेकर चर्चाएं की जाएगी। जिनमें सबसे पहले आंतरिक सुरक्षा को लेकर किया जाएगा। 

बस्तर नक्सलमुक्त होने के साथ ही अब आंतरिक सुरक्षा के ऊपर फोकस किया जा रहा है। जिसमें बाहरी लोगों से किस प्रकार से सुरक्षा करनी है इस मामले को लेकर भी फोकस किया गया है। साथ ही आपसी समन्वयक को देखा जा रहा है कि किस प्रकार से 3 राज्यों में आपसी सहमति से कोडिनेट किया जाएगा। इसके अलावा क्षेत्रीय विकास पर अब ध्यान दिया जाएगा। जिससे कि क्षेत्र के पर्यटन स्थल से लेकर यहां की धरोहर, विरासत आदि को किस प्रकार से संजोना है। उसपर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इन सबके अलावा आपसी सहयोग भी देखा जा रहा है। 

फिलहाल मंगलवार की सुबह जब 10 बजे के लगभग उत्तर-प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जगदलपुर पहुचेंगे तो उसके बाद निजी होटल में चलने वाले इस मध्य क्षेत्रीय विकास परिषद की हाई लेवल की मीटिंग पर सभी की नजर रहेगी। इस दौरान काफी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था भी किया गया है। इन 4 बड़े मुद्दों के अलावा अन्य मुद्दों को भी लेकर बैठक में चर्चाएं की जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

'मेरा शरीर कमजोर हो गया है', 2027 में खेलने को लेकर रैना के सवाल पर धोनी के जवाब से टूटा फैंस का दिल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 19 मई 2026। चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए आईपीएल 2026 का सीजन काफी भावुक रहा। एक तरफ टीम प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर हो गई, वहीं दूसरी तरफ एमएस धोनी पूरे सीजन चोट के कारण मैदान पर नजर नहीं आए। हालांकि, […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण