प्रदेश कांग्रेस असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ की बैठक सम्पन्न, कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने दी ने पदाधिकारियों को बधाई

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर 23 अक्टूबर 2024। कांग्रेस असंगठित मजदूर एवं समस्या निवारण प्रकोष्ठ की बैठक कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में सम्पन्न हुई। बीते महीने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की अनुशंसा पर प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीक ने प्रदेश उपाध्यक्षों, प्रदेश महासचिवों व जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की थी। राजीव भवन में प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने प्रकोष्ठ के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कांग्रेस देश और समाज के हर वर्ग के हित में काम करने वाला संगठन है। समस्त पदाधिकारी और कार्यकर्ता कांग्रेस की विचारधारा के अनुरूप नई ऊर्जा के साथ के देश हित और संगठन की मजबूती के लिए काम करेंगे। हमें जन जन तक कांग्रेस के विचारों को पहुंचा कर अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ना है। केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकार की ग़लत नीतियों के खिलाफ एकजुटता से आवाज उठाना है।

प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीक ने कहा कि आगे जो भी जिम्मेदारी प्रकोष्ठ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा दी जाएगी उसका पालन हम स्थानीय संगठन के माध्यम से पूरा करने का प्रयास करेंगे और संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में निरंतर कार्य करते रहेंगे ! कार्यक्रम का मंच संचालन महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने किया !

इस दौरान कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रभारी महामंत्री प्रशासन मलकीत सिंह गैदू, महामंत्री कन्हैया अग्रवाल, महामंत्री दीपक मिश्रा , संयुक्त महामंत्री शारिक रईस खान, नरेश गढ़पाल, सचिव सद्दाम सोलंकी, सुंदर जोगी, चिराग अली, निशु शाह, आनंद पांचाल, मनोज यादव ,मुनेश गौतम, श्रेयांस शुक्ल, विजय बघेल, शकील खान, शुभम, विजय बाफना और प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष, महासचिव, सचिव सहित सैंकड़ों पदाधिकारी मौजूद थे !

Leave a Reply

Next Post

दक्षिण से आकाश शर्मा प्रचंड मतो से चुनाव जीतेंगे - दीपक बैज

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 23 अक्टूबर 2024। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी आकाश शर्मा प्रचंड मतो से चुनाव जीतेंगे। कांग्रेस का प्रत्याशी युवा है, उनके साथ व्यापक जनसमर्थन है। वे जुझारू है। इसके विपरीत भाजपा प्रत्याशी पर सांसद रहते […]

You May Like

अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'