8 दिसंबर को किसानों के भारत बंद का समर्थन करेगी कांग्रेस, पार्टी कार्यालयों पर करेगी प्रदर्शन

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

नई दिल्ली 06 दिसम्बर 2020। कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन ग्यारहवें दिन भी जारी है। कल दिल्ली के विभान भवन में किसान नेताओं और सरकार के बीच की पांचवें दौर की बातचीत भी बेनतीजा रही। इससे पहले ही किसान संगठनों ने आठ दिसंबर को देशव्यापी बंद का आह्वान किया था। इस बीच कांग्रेस पार्टी ने भी बंद को अपना समर्थन दिया है।

कांग्रेस पार्टी की प्रवक्ता पवन खेरा ने इसकी जानकारी देते हुए कहा, ‘कांग्रेस ने आठ दिसबंर को भारत बंद को समर्थन देने का फैसला किया है। हम अपने पार्टी कार्यालयों पर बंद को लेकर प्रदर्शन करेंगे। यह किसानों को राहुल गांधी के समर्थन को मजबूत करने वाला कदम होगा। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रदर्शन सफल हो।’

इससे पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने तीनों कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के ‘दिल्ली चलो’ मार्च का समर्थन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था। राहुल ने कहा था कि सरकार को किसानों की मांगें माननी होंगी और काले कानून को वापस लेना होगा। उन्होंने ट्वीट किया था कि प्रधानमंत्री को याद रखना चाहिए था कि जब-जब अहंकार सच्चाई से टकराता है, पराजित होता है। सच्चाई की लड़ाई लड़ रहे किसानों को दुनिया की कोई सरकार नहीं रोक सकती।

साथ ही राहुल गांधी ने शनिवाप रो ट्वीट कर कहा, ‘बिहार का किसान MSP-APMC के बिना बेहद मुसीबत में है और अब PM ने पूरे देश को इसी कुएं में धकेल दिया है। ऐसे में देश के अन्नदाता का साथ देना हमारा कर्तव्य है।’

Leave a Reply

Next Post

बाबरी विध्वंस की बरसी पर ओवैसी का ट्वीट, नई पीढ़ी को बताइए, अयोध्या में 400 साल खड़ी थी हमारी मस्जिद

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           हैदराबाद 06 दिसंबर 2020। बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी पर AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट कर अपने समर्थकों से कहा है कि वे आने वाली पीढ़ियों को याद दिलाएं और उन्हें सिखाएं कि 400 सालों तक अयोध्या में बाबरी मस्जिद खड़ी थी।  हमारे पूर्वज इस मस्जिद […]

You May Like

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: भारत दौरे पर आएंगे चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग....|....नशे से दूर रहकर युवा अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगाएं - राज्यपाल श्री डेका....|....आईआरसीटीसी होटल मामला: लालू-राबड़ी और तेजस्वी पर आरोप तय....|....31 साल बाद फिर सुर्खियों में झिरन्या....|....33 साल प्लॉट का इंतजार और आज सब्र टूटा....|....सागर जहरीली शराब कांड : आरोपियों पर प्रशासन ने कसा शिकंजा....|....रात में सड़क पर मौत बनकर खड़ा था दंतैल, सामने आते ही युवक को कुचला....|....हॉस्टल से निकला 9 साल का मासूम फिर नहीं लौटा....|....सीएम विष्णुदेव साय समेत मंत्रियों ने किया 80s रेट्रो एआई ट्रेंड....|....25 सालों में मोदी ने गोधरा से लेकर जेन जी आंदोलन तक का सफर तय किया - कांग्रेस