राज्यपाल से विष्णु देव साय ने की मुलाकात

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 12 दिसंबर 2023। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में नामित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सौजन्य भेंट की। भेंट के दौरान शपथ ग्रहण की तैयारियों एवं प्रदेश हित से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई। विष्णु देव साय ने राज्यपाल हरिचंदन को शाल भेंट कर उनका स्वागत किया। राज्यपाल हरिचंदन ने भी विष्णु देव साय को शॉल भेंट कर उनका अभिवादन किया।

छत्तीसगढ़ के नए सीएम विष्णुदेव साय 13 दिसंबर को लेंगे शपथ
छत्तीसगढ़ में 13 दिसंबर यानी कल बुधवार को नए सीएम विष्णुदेव साय का शपथ ग्रहण समारोह होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और मंत्रिमंडल के सदस्य 13 दिसम्बर को शपथ लेंगे। साइंस कॉलेज मैदान में दोपहर 2 बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा, जिसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं।

इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम में सीएम के साथ डिप्टी सीएम और मंत्री भी शपथ लेंगे। वहीं इस कार्यक्रम में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा, केन्द्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नबीन सहित अनेक राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ की देवतुल्य जनता ने बीजेपी को ऐतिहासिक जनमत दिया : अरुण साव

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 12 दिसंबर 2023 । छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 13 दिसंबर को रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. इस शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई बड़े नेता शामिल […]

You May Like

पत्थर कारोबारी के घर 28 करोड़ कैश, 15 किलोग्राम सोना मिला....|....भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में तीसरा गोल्ड....|....रहाणे का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, भावुक हुए....|....15 लाख लेकर नहीं कराई जमीन की रजिस्ट्री....|....जर्जर सड़क बनी आफत: कटघोरा-पसान मार्ग पर गड्ढों में पलटे वाहन....|....तय समय में नहीं भेजी रोजनामचा रिपोर्ट, SSP ने लिया एक्शन....|....मत्स्य उत्पादन क्लस्टर के रुप में अमारु को किया जा रहा है विकसित....|....शिक्षकों के लिए हाजिरी एप की अनिवार्यता सरकार की तानाशाही - कांग्रेस....|....सरकार नक्सल खात्मे का श्रेय ले रही है और भाजपाई नक्सलियों के बैनर लगा रहे हैं -कांग्रेस....|....भारत में बिटडेल्टा इंडिया का 'क्रिप्ट्यूशन' हुआ लॉन्च