‘लोग खुद बोल रहे विकास देखना है तो मध्यप्रदेश में जाना होगा’, राजनाथ ने शिवराज सिंह के कार्यों की सराहना की

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 04 नवंबर 2023। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि अगर कोई व्यक्ति किसी नापाक हरकत को अंजाम देने की कोशिश करता है तो भारत उसे सीमा के इस पार और जरूरत पड़ने पर उस पार भी खत्म कर सकता है। सिंह भिंड जिले की गोहद विधानसभा सीट के अंतर्गत खनेता गांव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार लाल सिंह आर्य के लिए प्रचार करते हुए एक रैली को संबोधित कर रहे थे।

पूरे विश्व में बढ़ रहा भारत का गौरव
रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत का गौरव पूरे विश्व में बढ़ रहा है। कांग्रेस के शासनकाल में विदेशों में लोग कहते थे कि भारत कमजोर देश है। दुनिया हमारी बातों को बहुत गंभीरता से नहीं लेती थी। उन्होंने कहा कि अब स्थिति बदल गई है और अगर भारत अंतरराष्ट्रीय मंच पर कुछ कहता है तो दुनिया कान खोलकर सुनती है। उन्होंने कहा कि अब आपका भारत कोई कमजोर देश नहीं है। दुनिया की कोई भी ताकत भारत को धमकी देने की हिम्मत नहीं कर सकती।

सिंह ने कहा, ‘‘अगर कोई किसी नापाक हरकत को अंजाम देने की कोशिश करता है तो भारत उन्हें सीमा के इस तरफ खत्म कर सकता है और जरूरत पड़ने पर सीमा के दूसरी तरफ भी उन पर हमला कर सकता है।” उन्होंने कहा कि भिंड जिले में हर पांच परिवार में से एक व्यक्ति सेना में है। उन्होंने कहा कि वह ऐसे परिवारों का अभिनंदन करना चाहते हैं। रक्षा मंत्री ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश पहले बीमारू राज्य था लेकिन देश के लोग अब कह रहे हैं कि अगर विकास देखना है तो मध्य प्रदेश जाना होगा। उन्होंने कहा, ‘‘यह देश का सबसे स्वच्छ राज्य है।”

मध्यप्रदेश में 10 गुना बढ़ी प्रति व्यक्ति आय 
मंत्री ने कहा कि 2001-02 में मध्य प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय केवल 11,718 रुपये थी और अब 2023 में यह 10 गुना बढ़कर 1.40 लाख रुपये से अधिक हो गई है। उन्होंने दावा किया कि मध्य प्रदेश की विकास दर भारत के औसत सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) से अधिक है। उन्होंने कहा, ‘‘मध्य प्रदेश एकमात्र राज्य है जहां सरकार किसानों को प्रधानमंत्री सम्मान निधि के तहत वितरित की जाने वाली समान राशि के अलावा अपने खजाने से प्रति वर्ष 6,000 रुपये देती है।” सिंह आज भिंड जिले में दो और रैलियों को संबोधित करेंगे। मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए 17 नवंबर को मतदान होगा।

Leave a Reply

Next Post

बस्तर में राहुल गांधी ने कहा – आदिवासियों को वनवासी कहकर भाजपाई कर रहे अपमान, जल, जंगल और जमीन छीनने का काम कर रही मोदी सरकार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जगदलपुर 04 नवंबर 2023। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी छत्तीसगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए धुंआधार प्रचार कर रहे. उनहोंने आज जगदलपुर के लालबाग परेड ग्राउंड जगदलपुर में चुनावी सभा को संबोधित किया. मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा, भाजपा […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग