सलमान खान 30 साल बाद इस एक्ट्रेस के साथ शेयर करेंगे स्क्रीन स्पेस, टाइगर 3 में दिखेगी यह जोड़ी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 27 नवंबर 2022। सलमान खान और रेवती की फिल्म ‘लव’ को रिलीज हुए 30 साल बीत चुके हैं। इन दोनों एक्टर्स ने सिल्वर स्क्रीन पर प्यार का वो जादू बिखेरा, जिसे देखना आज भी दर्शक पसंद करते हैं। फिल्म का गाना ‘साथिया तूने क्या किया’ आज भी रोमांटिक सॉन्ग्स की लिस्ट में टॉप पर शामिल है। हालांकि, इस फिल्म के बाद दोबारा कभी सलमान और रेवती की सिजलिंग केमेस्ट्री देखने को नहीं मिली। लेकिन 30 साल बाद यह जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर फिर से अपना जादू बिखेरने के लिए तैयार है।

हिट रहीं ‘टाइगर’ फ्रेंचाइजी की दो फिल्में

सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ पिछले कुछ समय से चर्चा में है। फिल्म के दो पार्ट्स को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला था। पहला पार्ट (एक था टाइगर) 10 साल पहले 2012 में रिलीज हुआ था। वहीं, दूसरे पार्ट ‘टाइगर जिंदा है’ को 2017 में रिलीज की गई थी। दोनों ही फिल्मों की कहानी को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। फिल्म की लोकप्रियता को देखते हुए मेकर्स ने तीसरे पार्ट को बनाने की घोषणा की, जो कि 2023 में रिलीज होगा। ‘टाइगर 3’ की स्टार कास्ट को लेकर अब तक बहुत सारे नाम सामने आ चुके हैं। वहीं, लेटेस्ट में एक और नाम सामने आया है, जिसका खुलासा खुद सलमान खान ने किया है।

टाइगर 3 में नजर आएगी ये एक्ट्रेस

सलमान खान स्टारर टाइगर 3 को मनीष शर्मा डायरेक्ट करेंगे। यह स्पाई-थ्रिलर स्टोरी होगी, जिमें उनकी प्रेम कहानी कटरीना कैफ के साथ दिखाई जाएगी। वहीं, टाइगर 3 में उनकी ‘लव’ को-स्टार रेवती भी नजर आने वाली हैं। रेवती के टाइगर 3 का हिस्सा होने की जानकारी सलमान खान ने बिग बॉस 16 में दी। सलमान और रेवती पूरे 30 साल बाद एक ही फिल्म में काम करते देखे जाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबक, रेवती रॉ चीफ के रोल में नजर आएंगी, जो सलमान की मेंटर होंगी। सलमान खान की टाइगर की फ्रेंचाइजी की दो फिल्मों में रॉ चीफ का रोल गिरीश कर्नाड ने किया था। गिरीश का 2019 में निधन हो गया था। ऐसे में अब उनका रोल एक्ट्रेस रेवती निभाती नजर आएंगी।

Leave a Reply

Next Post

रवि शास्त्री ने की इस युवा बल्लेबाज की तारीफ, बताया- लंबी रेस का खिलाड़ी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 27 नवंबर 2022। न्यूजीलैंड दौरे पर शानदार लय में नजर आ रहे ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल जिन्होंने पहले मैच में अर्धशतकीय पारी खेलने के बाद दूसरे मैच में शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि, मैच रद होने तक शुभमन गिल 45 रन बनाकर नाबाद थे। शुभमन […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप