बिजली के खंभे से टकराने के बाद बस में लगी आग, एक यात्री की जलने से मौत

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जशपुर 26 मई 2022। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में बुधवार शाम एक निजी बस में सड़क किनारे बिजली के खंभे के तार के संपर्क में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की जलकर मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना जिले के कंसबेल थाना क्षेत्र के डोकड़ा चौकी इलाके में शाम करीब साढ़े छह बजे हुई। अधिकारी ने बताया कि करीब एक दर्जन यात्रियों को लेकर जा रही बस सड़क किनारे बिजली के खंभे के तार के संपर्क में आ गई, जिससे शॉर्ट सर्किट हो गया जिससे आग लग गई। उन्होंने कहा कि यात्रियों में से एक की जलकर मौत हो गई जबकि अन्य को स्थानीय निवासियों की मदद से बचा लिया गया।

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल घटनास्थल पहुंचा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

अनियंत्रित होकर पलटी कार: एक महिला की मौत, 3 बच्चों सहित 7 घायल, एक महिला बिलासपुर रेफर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जांजगीर/अकलतरा 26 मई 2022। छत्तीसगढ़ के जांजगीर में गुरुवार सुबह तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटने से एक महिला की मौत हो गई। जबकि कार सवार 3 बच्चों सहित 7 लोग घायल हुए हैं। इनमें एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें बिलासपुर […]

You May Like

कैंसर के खिलाफ जंग में बड़ी जीत....|....युवराज-वाल्मीकि की हैट्रिक ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को किया परास्त....|....40 हजार रुपये सैलरी, करोड़ों की संपत्ति!....|....रामचंडी मंदिर पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय....|....पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ....|....श्रीकृष्ण के जीवन पर शोध करने वालों को सरकार देगी सहयोग....|....स्लोवाक राजदूत पर चला शाहरुख की फिल्म का जादू....|....बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवाती तूफान....|....अमेरिकी चुनावी रैलियों में छाया ऑपरेशन सिंदूर....|....सड़क के गड्ढे भरने में नाकाम मंत्री अधिकारियों को फटकारते हुए रील बनाने में व्यस्त - कांग्रेस