अनियंत्रित होकर पलटी कार: एक महिला की मौत, 3 बच्चों सहित 7 घायल, एक महिला बिलासपुर रेफर

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जांजगीर/अकलतरा 26 मई 2022। छत्तीसगढ़ के जांजगीर में गुरुवार सुबह तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटने से एक महिला की मौत हो गई। जबकि कार सवार 3 बच्चों सहित 7 लोग घायल हुए हैं। इनमें एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें बिलासपुर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि परिवार उत्तर प्रदेश से आया है। जिस महिला की मौत हुई, वह अपने बेटे से मिलने के लिए आई थी। हादसा अकलतरा थाना क्षेत्र के अर्जुनी गांव के पास हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, लखनऊ के बिहानी क्षेत्र के गांव मझिया निवासी गुड्डी देवी (56) पत्नी सुशील सिंह सहित 8 लोग रायगढ़ के खरसिया में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। उनका बेटा अकलतरा में FCI में कार्यरत है। बताया जा रहा है कि उससे मिलने के बाद सुबह करीब 7.30 बजे सभी बिलासपुर लौट रहे थे। अभी वे NH-49 पर पहुंचे थे कि तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।

घायलों को अकलतरा अस्पताल में कराया गया भर्ती

हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद सभी घायलों को कार से बाहर निकाला गया और डायल-112 व 108 एंबुलेंस की मदद से अकलतरा अस्पताल लेकर आए। यहां पर डॉक्टरों ने गुड्डी देवी (56) को मृत घोषित कर दिया। वहीं एक अन्य महिला की हालत गंभीर देख उन्हें बिलासपुर रेफर किया गया है। बाकी 3 बच्चे और 3 पुरूषों का उपचार अकलतरा अस्पताल में ही चल रहा है।

कार अनियंत्रित होने का कारण स्पष्ट नहीं

अभी तक हादसे का कारण पता नहीं चल सका है। घायलों के नाम भी सामने नहीं आ सके हैं। हालांकि बताया जा रहा है कि फोर लेन पर अचानक गाय आ जाने के कारण हादसा हुआ है। कार अनियंत्रित हुई और सड़क से नीचे उतर गई। अभी घायल भी बात करने की स्थिति में नहीं हैं। गाड़ी से मिले दस्तावेजों के आधार पर पुलिस परिजनों से संपर्क कर रही है। सभी लोग पहले बिलासपुर ही आए थे। वहीं से खरसिया गए और फिर लौट रहे थे।

Leave a Reply

Next Post

बंगाली एक्ट्रेस ने किया सुसाइड, पंखे से लटका मिला 21 साल की अभिनेत्री का शव

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोलकाता 26 मई 2022। बीते दिनों 21 साल की कन्नड़ टीवी अभिनेत्री चेतना राज के आकस्मिक निधन ने सभी को हैरान-परेशान कर दिया था। चेतना की मृत्यु हुए अभी कुछ ही समय बीता है कि सिनेमा इंडस्ट्री से एक और दिल दहला देने वाली खबर सामने […]

You May Like

पत्थर कारोबारी के घर 28 करोड़ कैश, 15 किलोग्राम सोना मिला....|....भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में तीसरा गोल्ड....|....रहाणे का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, भावुक हुए....|....15 लाख लेकर नहीं कराई जमीन की रजिस्ट्री....|....जर्जर सड़क बनी आफत: कटघोरा-पसान मार्ग पर गड्ढों में पलटे वाहन....|....तय समय में नहीं भेजी रोजनामचा रिपोर्ट, SSP ने लिया एक्शन....|....मत्स्य उत्पादन क्लस्टर के रुप में अमारु को किया जा रहा है विकसित....|....शिक्षकों के लिए हाजिरी एप की अनिवार्यता सरकार की तानाशाही - कांग्रेस....|....सरकार नक्सल खात्मे का श्रेय ले रही है और भाजपाई नक्सलियों के बैनर लगा रहे हैं -कांग्रेस....|....भारत में बिटडेल्टा इंडिया का 'क्रिप्ट्यूशन' हुआ लॉन्च