कोविड अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट पर चोरों का धावा

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

अंबिकापुर, 31 अगस्त 2026। जिले में बैकुंठपुर के कंचनपुर स्थित कोविड अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट से करीब 80 हजार रुपए कीमत के कॉपर वायर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। थाना बैकुंठपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए कॉपर वायर में से 20 किलो तार बरामद किया गया है। पुलिस अब शेष चोरी के माल की बरामदगी और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश में जुटी है।

पुलिस के अनुसार 8 जनवरी की दरम्यानी रात अज्ञात चोर कंचनपुर स्थित कोविड अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट में लगे कॉपर वायर चोरी कर ले गए थे। चोरी किए गए तार की अनुमानित कीमत करीब 80 हजार रुपए बताई गई है। शिकायत मिलने पर बैकुंठपुर थाने में अपराध क्रमांक 08/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान पुलिस ने मुखबिर तंत्र सक्रिय कर संदिग्धों की तलाश शुरू की। सूचना के आधार पर चरचा निवासी अर्जुन बसोर, विजय बसोर और संतोष कुमार चौधरी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में तीनों ने चोरी की वारदात में शामिल होना स्वीकार किया। उन्होंने बताया कि चोरी किए गए कॉपर वायर में से 70 किलो तार दीपेश उर्फ निखिल महाराज को बेचा गया था।

तार खरीदने वालों तक पहुंची पुलिस
इसके बाद पुलिस ने दीपेश उर्फ निखिल महाराज को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने बताया कि उसने 65 किलो कॉपर वायर बैकुंठपुर निवासी आर्यन ताम्रकार को बेच दिया था। पुलिस ने दीपेश के कब्जे से 5 किलो और आर्यन ताम्रकार के कब्जे से 15 किलो कॉपर वायर बरामद किया। इस तरह पुलिस ने कुल 20 किलो चोरी का तार बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने मामले में अर्जुन बसोर, विजय बसोर, संतोष कुमार चौधरी, दीपेश उर्फ निखिल महाराज और आर्यन ताम्रकार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस अब चोरी के शेष माल की बरामदगी के साथ यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस वारदात में और कितने लोग शामिल थे। मामले में अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

नीचे उफनती नदी, ऊपर डगमगाता बांस का पुल

शेयर करेऐसे स्कूल जाते हैं बच्चे और खेत पहुंचते हैं किसान छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   कबीरधाम, 31 अगस्त 2026। जिले के पंडरिया विकासखंड में विकास के दावों के बीच जमीनी हकीकत सामने आई है। गोरखपुर खुर्द और उसलापुर गांव के बीच कर्रानाला नदी पर पक्का पुल नहीं होने से ग्रामीणों ने खुद […]

You May Like

इंडोनेशिया की आग से सिंगापुर की हवा जहरीली....|....जर्जर सड़क और उड़ती धूल के विरोध में सड़क पर उतरे ग्रामीण....|....चेतन भगत ने किया डॉ. राजनीश कांत की पुस्तक का विमोचन....|....वर्ल्ड स्पाइन डे: कमर दर्द की चोट बेडरूम तक!....|....मध्यप्रदेश: 27% ओबीसी आरक्षण बहाली की मांग....|....पूर्व जिला न्यायाधीश ने अनिवार्य सेवानिवृत्ति को दी चुनौती....|....हिमाचल में ठिठुरन: बारिश-बर्फबारी के बाद लुढ़का तापमान....|....छात्र महासंघ अध्यक्ष यतिन पांडे की हिरासत पर बवाल....|....अंकिता भंडारी हत्याकांड: 88 दिन में एसआईटी ने पूरी की जांच....|....'भीड़ नहीं, अकेले खड़े होने के लिए चाहिए हिम्मत'