सहवाग ने की ‘घूमर’ और अभिषेक बच्चन की तारीफ, अमिताभ बोले- बड़ी बात कह दी आपने

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 18 अगस्त 2023। भारत के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘घूमर’ की तारीफ की है। अभिषेक की यह फिल्म शुक्रवार (18 अगस्त) को रिलीज हुई है। सहवाग ने इसे देखने के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इस फिल्म को शानदार बताया। सहवाग के वीडियो को बॉलीवुड के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान को धन्यवाद कहा। वीडियो में सहवाग ने कहा, ” कल मैंने घूमर फिल्म देखी। बहुत अच्छी लगी। बहुत दिनों के बाद क्रिकेट पर बनी फिल्म देखने में बहुत आनंद आया। इसमें क्रिकेट के अलावा भावनाएं भी हैं। यह देखने के बाद आपको पता चल जाएगा कि खिलाड़ियों की जिंदगी कैसी होती है। खासकर चोट के बाद वापसी कितनी मुश्किल होती है। इसके बारे में आपको पता चल जाएगा।”

ढेर सारी आंसू लेकर जाइए: सहवाग
सहवाग ने आगे कहा, ”वैसे में स्पिनरों को इज्जत नहीं देता हूं, लेकिन सैयामी खेर ने जो घूमर डाली है वह लाजवाब है। यह किरदार काफी मुश्किल था और उन्होंने भावुक कर दिया। वैसे मैं कोच की भी नहीं सुनता था, लेकिन अभिषेक बच्चन ने ऐसा अभिनय किया है कि आपको उनकी बात सुननी पड़ जाएगी। 18 अगस्त को ‘घूमर’ परिवार के साथ जरूर देखें। बच्चन साहब की तरह मैं भी कहता हूं कि ‘आई लव दिस गेम।’ ढेर सारी आंसू लेकर जाइए, क्योंकि यह फिल्म आपको रुलाएगी भी।

अमिताभ ने सहवाग को कहा शुक्रिया
अमिताभ बच्चन ने वीडियो शेयर करते हुए सहवाग को शुक्रिया भी कहा। उन्होंने कैप्शन में लिखा- सहवाग जी… इतीने साधारण शब्दों में बहुत बड़ी बात कह दी आपने! मेरा आभार और स्नेह।” बता दें कि आर बाल्की द्वारा निर्देशित, ‘घूमर’ एक पैराप्लेजिक खिलाड़ी की कहानी बताती है, जिसका किरदार सैयामी खेर ने निभाया है। वहीं, अभिषेक उनके क्रिकेट कोच की भूमिका में हैं।

Leave a Reply

Next Post

आयरलैंड में टीम इंडिया का मैच देखने को बेताब दर्शक, पहले दो मुकाबलों के सभी टिकट बिके

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 18 अगस्त 2023। भारतीय क्रिकेटरों की वैश्विक लोकप्रियता ने क्रिकेट आयरलैंड जैसे उदीयमान क्रिकेट बोर्ड की चांदी कर दी है और पहले दो टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के सारे टिकट बिक गए हैं। क्रिकेट आयरलैंड ने अपनी वेबसाइट पर लिखा, ”भारत और आयरलैंड के बीच […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण