उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का दावा, मुठभेड़ में नौ नक्सली मारे गए; भारी मात्रा में हथियार

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कांकेर 30 अप्रैल 2024। नारायणपुर के अबूझमाड़ में मुठभेड़ के दौरान तीन महिला समेत कुल नौ माओवादियों के शव बरामद हुए हैं। मौके से एक एके-47 हथियार के साथ भारी मात्रा में गोला बारूद और अन्य सामान भी बरामद हुआ है। छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के सीमावर्ती इलाके टेकमेटा और काकुर के जंगलों में यह मुठभेड़ हुई है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के मुताबिक, छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर नारायणपुर के अबूझमाड़ इलाके में मंगलवार सुबह डीआरजी और एसटीएफ के जवानों के साथ हुई मुठभेड़ में नौ नक्सली मारे गए हैं। इनमें 3 महिला नक्सली शामिल हैं। इन सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं। घटनास्थल से एक AK-47 समेत भारी मात्रा में हथियार मिले हैं।

वहीं बस्तर आईजी पी सुंदरराज ने नक्सल मुठभेड़ पर जानकारी देते हुए बताया कि मुठभेड़ में सात नक्सली ढेर हुए हैं। इनमें दो से तीन महिला नक्सली भी शामिल हैं। नक्सलियों का शव लाने के बाद पूरी स्थिति स्पष्ट होगी। अभी भी सर्चिंग जारी है। करीब 50 नक्सलियों के होने की बात कही गई है।

बीते सोमवार को डीआरजी और एसटीएफ की संयुक्त टीम निकली थी। मारे गए माओवादियों की शिनाख्त की जा रही है। बस्तर आईजी सुंदरराज ने इसकी पुष्टि की है। इससे पहले बस्तर आईजी से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि मुठभेड में कई नक्सलियों के घायल होने की सूचना थी। क्षेत्र में सर्चिंग अभियान जारी है। सभी सुरक्षाकर्मी सुरक्षित हैं। गौरतलब हो कि इसी इलाके में देश का सबसे बड़ा नक्सली पुलिस मुठभेड़ हुआ था। जहां जवानों ने 29 नक्सलियों को मुठभेड़ में मारे गए थे।

Leave a Reply

Next Post

टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिली जगह

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 30 अप्रैल 2024। टी-20 वर्ल्ड कप के लिए चयनकर्ता भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. दरअसल, आईसीसी के अनुसार 1 मई की समय सीमा से पहले टीम का ऐलान किया जाना है. ऐसे में आज बीसीसीआई ने सोच-विचार के बाद टीम इंडिया का […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ