कांग्रेस की नजरें 2024 पर: व्हाट्सएप ग्रुपों को जोड़ने के लिए ‘राहुल कनेक्ट’ एप, ऑनलाइन कैडर एप भी बनेगा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 12 जनवरी 2022। देश में सूचना क्रांति के बाद अब डिजिटल-सोशल मीडिया बड़ी ताकत बनकर उभरा है। ऐसे में कारोबार हो या प्रचार इस माध्यम पर निर्भरता बढ़ गई है। इसीलिए कांग्रेस ने 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए इस पर बड़े पैमाने पर अभियान छेड़ने की योजना बनाई है। पार्टी व्हाट्सएप समूहों के एक वेब की योजना पर काम कर रही है।  ‘राहुल कनेक्ट’ की थीम के साथ एप लांच करने के अलावा कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर पर राज्यों में एक ऑनलाइन कैडर संपर्क के लिए एक एप पर भी विचार कर रही है। दरअसल कांग्रेस अगले आम चुनाव के लिए अपने सोशल मीडिया तंत्र व ऑनलाइन प्लेटफॉर्म को मजबूत करने जा रही है। कोरोना महामारी के दौर में और बार-बार आ रही कोरोना लहरों को देखते हुए पार्टी इस दिशा में नए सिरे से सक्रिय हो रही है। मौजूदा पांच राज्यों के चुनाव में भी डिजिटल प्रचार पर ही फोकस हो रहा है।

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार व्हाट्स एप समूह ‘आरजी कनेक्ट 2024’ को जल्द शुरू किया जाएगा और कांग्रेस सदस्यों से इस पर प्रचार सामग्री व राजनीतिक संदेश प्रसारित करने को कहा जाएगा। इसके अलावा कांग्रेस कार्यकर्ता यह सामग्री अपने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए विभिन्न सोशल मीडिया मंचों पर प्रसारित करेंगे। कांग्रेस की योजना शुरू में राज्यों में कई बड़े समूह बनाने की है। इसके बाद उन्हें जोनल स्तर या विधानसभा क्षेत्र स्तर पर शुरू किया जाएगा। कुछेक राज्यों में इन्हें बूथ स्तर तक भी ले जाया जा सकता है। सक्रिय सदस्यों को इन व्हाट्सएप समूहों का हिस्सा बनाया जाएगा, जो परियोजना के लिए तैयार की गई रणनीति के माध्यम से पार्टी के सदस्यों और आम मतदाताओं के साथ नेटवर्क करेंगे। 

साल के अंत तक नेतृत्व संभालेंगे राहुल?
कांग्रेस की मौजूदा तैयारी को देख अंदाज लगाया जा रहा है कि कांग्रेस ‘राहुल कनेक्ट’ थीम को बढ़ावा देने के बार राहुल गांधी को इस साल के अंत तक पार्टी के नेतृत्व की बागडोर सौंप सकती है। तभी पार्टी के संगठनात्मक चुनाव भी होने वाले हैं। 

Leave a Reply

Next Post

दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स जेफ बेजोस 58 साल के हुए, ऐसा रहा गैराज से अंतरिक्ष तक का सफर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 12 जनवरी 2022। दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स और अमेजन व ब्लू ओरिजिन समेत कई नामी कंपनियों के मालिक जेफ बेजोस आज 58 साल के हो गए। उनका जन्म आज ही के दिन 12 जनवरी 1964 को हुआ था। बेजोस ने फर्श से […]

You May Like

रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण....|....फीफा अध्यक्ष के विशेष निमंत्रण से उर्वशी रौतेला ने रचा इतिहास....|....फीफा के रंग में रंगीं सोनिया बंसल....|....जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी