छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 3 अतिरिक्त जज, तीनों ने ली शपथ

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 03 अप्रैल 2025। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर में जस्टिस सचिन सिंह राजपूत, जस्टिस राधा किशन अग्रवाल और जस्टिस संजय कुमार जायसवाल ने अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की। मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा ने अपने कोर्ट हाल में उन्हें शपथ दिलाई। इस अवसर पर उच्च न्यायालय के सभी न्यायमूर्ति उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि विधि एवं विधायी कार्य विभाग, नई दिल्ली द्वारा 26 मार्च 2025 को इन नियुक्तियों को एक वर्ष की अतिरिक्त अवधि के लिए अधिसूचित किया गया था। शपथ ग्रहण समारोह में महाधिवक्ता प्रफुल्ल एन. भारत, डिप्टी सॉलिसिटर जनरल रमाकांत मिश्रा, वरिष्ठ अधिवक्ता, उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के पदाधिकारी, अधिवक्ता, रजिस्ट्री, ज्युडिशियल एकेडमी, विधिक सेवा प्राधिकरण के न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Next Post

स्वामी आत्मानंद का नाम बदलना छत्तीसगढ़ के महापुरूषों का अपमान - कांग्रेस

शेयर करेसाय सरकार केवल नाम बदलने में लगी अपनी कोई मौलिक योजना नहीं छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 04 अप्रैल 2025। स्वामी आत्मानंद मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना का नाम बदल कर पं. दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर किये जाने पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति व्यक्त किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष […]

You May Like

मरवाही में युवक पर जानलेवा हमला....|....रेलवे ट्रैक पर बैठे युवक के ऊपर से गुजरी मालगाड़ी, दोनों पैर कटे....|....शिक्षक दिवस पर कलेक्टर बने शिक्षक....|....शेफाली वर्मा ने रचा इतिहास: महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में पूरे किए 3000 रन....|....पीएम मोदी 11 साल बाद राज्य मंत्रियों से सीधा संवाद करेंगे....|....'अमेरिकी सेना बच्चों की हत्यारी, उनका झूठा गौरव तोड़ा'....|....'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग