स्वामी आत्मानंद का नाम बदलना छत्तीसगढ़ के महापुरूषों का अपमान – कांग्रेस

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 04 अप्रैल 2025। स्वामी आत्मानंद मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना का नाम बदल कर पं. दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर किये जाने पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति व्यक्त किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि स्वामी आत्मानंद का नाम बदलना छत्तीसगढ़ के महापुरूषों का अपमान है। यह छत्तीसगढ़ियों के प्रति भाजपा की दुर्भावना को दिखाता है। छत्तीसगढ़ के महापुरूषों, साधु संतो के नाम पर शुरू की गयी किसी भी योजना का नाम बदलने का कांग्रेस कड़ा विरोध करती है। साय सरकार पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की योजनाओं का नाम बदलने में लगी है। सवा साल में भाजपा सरकार अपनी कोई मौलिक योजना शुरू नहीं कर पाई है। यह सरकार केवल नेम चेंजर सरकार बनकर रह गयी है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा सरकार ने इसके पहले भी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम पर शुरू की गयी योजना राजीव गांधी ग्रामीण कृषि मजदूर योजना, राजीव गांधी स्वावलंबन योजना का राजीव गांधी आजीविका केंद्र का नाम बदलकर पं. दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर किया था। नाम बदलना भाजपा की पुरानी फितरत रही है। स्वामी आत्मानंद स्कूलों का नाम बदलकर पीएमश्री करने की तैयारी भी भाजपा सरकार ने किया था, व्यापक विरोध के बाद कदम पीछे लिया गया था।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा सरकार अपने महापुरुषों के नाम पर योजना चालू करना ही चाहती है तो नई योजनाएं शुरू कर उसका नामकरण अपने महापुरुषों के नाम पर कर ले किसी को कोई आपत्ति नहीं है लेकिन पूर्व में शुरू योजनाओं का नाम बदली किया जाता है तो विरोध होगा। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा सरकार के सवा साल में छत्तीसगढ़ की जनता को निराश किया है। साय सरकार की उपलब्धि को के नाम पर पिछली सरकार की योजनायें बंद करना मात्र है। साय सरकार ने जनता के हित में चलाई जाने वाली योजनओं को दुर्भावनापूर्ण बंद किया। राजीव मितान योजना, गोधन न्याय योजना, बेरोजगारी भत्ता, रीपा, मुख्यमंत्री कर्ज माफी, सिंचाई कर माफी, महिला समूहों की ऋण माफी, सीएम आदिवासी परब सम्मान निधि, सीएम छत्तीसगढ़ी परब सम्मान निधि, कोदो, कुटकी, रागी खरीदी, नरवा-गरवा-घुरवा बारी, मुख्यमंत्री वार्ड कार्यालय, मुख्यमंत्री महतारी दुलार, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन, धरसा विकास, शहरी गरीबों को पट्टा एवं आवास, छत्तीसगढ़िया ओलिंपिक, मुख्यमंत्री सुपोषण योजना को बंद किया। यह सरकार दुर्भावना वाली सरकार है।

Leave a Reply

Next Post

अभिनेता मनोज कुमार के निधन पर शोक की लहर, एक्टर्स ने जताया दुख; बोले- ‘देश की धड़कन..’

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 04 अप्रैल 2025। सिनेमा की दुनिया में ‘भारत कुमार’ नाम से जाने वाले मशहूर अभिनेता और निर्देशक मनोज कुमार का निधन हो गया है। अक्षय कुमार, विवेक अग्निहोत्री जैसे तमाम सेलेब्स इस गहरे आघात पर अपने शोक व्यक्त कर रहे हैं। आइए जानते हैं […]

You May Like

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....विधानसभा में अफीम की खेती मुद्दे पर हो रहा हंगामा....|....सऊदी की ईरान को खुली चेतावनी- हमले जारी रहे तो होगा “सबसे बड़ा नुकसान”....|....'बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय मिलेगा...' जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं; दिए ये निर्देश....|....मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की जारी, 641 करोड़ रुपये अंतरित....|....छत्तीसगढ़ में बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जयस्तंभ चौक सील; पुलिस बल तैनात....|....शक्ति की समृद्धि: आर्थिक आत्मनिर्भरता देगी नारी शक्ति को नई उड़ान, घर से बदलाव की शुरुआत....|....हिंदू युवतियों का धर्मांतरण: संदिग्ध आतंकी से पूछताछ, ये हैं वो सवाल, जिनके अयान जावेद ने नहीं दिए जवाब....|....अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, छह महिलाओं कर्मियों की हालत बिगड़ी, अन्य में मची भगदड़....|....कोच के तौर पर भी चैंपियन गंभीर: दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले पहले भारतीय कोच बने गौतम, आलोचकों को दिया जवाब