प्रदेश की नौकरशाही में बड़ा बदलाव, हरदोई, बलिया सहित कई जिलों के डीएम बदले; छह पीसीएस के भी तबादले

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

लखनऊ 21 मई 2025। शासन ने मंगलवार देर रात हरदोई, बलिया, महराजगंज और पीलीभीत के डीएम समेत 14 आईएएस और 6 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। अपर मुख्य सचिव, वित्त, प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षा दीपक कुमार को वर्तमान पदों के साथ कृषि उत्पादन आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अब तक यह अतिरिक्त प्रभार मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह के पास था। हरदोई के डीएम मंगला प्रसाद सिंह को बलिया का डीएम और बलिया के डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार को संयुक्त प्रबंध निदेशक उप्र. जल निगम नगरीय बनाया गया है। महराजगंज के डीएम अनुनय झा को हरदोई का डीएम और अयोध्या तीर्थ विकास परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी व अयोध्या के नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा को महराजगंज का डीएम बनाया गया है। सीडीओ सिद्धार्थनगर जयेंद्र कुमार को मुख्य कार्यपालक अधिकारी अयोध्या तीर्थ विकास परिषद तथा नगर आयुक्त अयोध्या, मृणाली अविनाश जोशी संयुक्त मजिस्ट्रेट गोरखपुर को सीडीओ सिद्धार्थनगर, रविंद्र कुमार प्रथम विशेष सचिव संस्कृति विभाग तथा निदेशक धर्मार्थ कार्य को विशेष सचिव कृषि, कृषि विपणन एवं विदेश व्यापार तथा कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

संयुक्त प्रबंध निदेशक उप्र. जल निगम नगरीय ज्ञानेंद्र सिंह को पीलीभीत का डीएम बनाया गया है। पीलीभीत के डीएम संजय कुमार सिंह को विशेष सचिव संस्कृति विभाग तथा निदेशक धर्मार्थ कार्य बनाया गया है। अपूर्वा दुबे उपाध्यक्ष अलीगढ़ विप्रा को निदेशक सूडा, कुलदीप मीणा सीडीओ बुलंदशहर को उपाध्यक्ष अलीगढ़ विप्रा, निशा संयुक्त मजिस्ट्रेट मथुरा को सीडीओ बुलंदशहर और प्रेरणा शर्मा निदेशक सूडा को विशेष सचिव उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण बनाया गया है।

6 पीसीएस अधिकारियों के हुए ट्रांसफर

इसके अलावा 6 पीसीएस अधिकारियों के भी ट्रांसफर किए गए हैं। स्थानांतरित छह पीसीएस अफसरों में प्रकाश चंद्र एडीएम प्रोटोकॉल एवं कानून-व्यवस्था वाराणसी को एडीएम न्यायिक हाथरस, शिव नारायण एडीएम न्यायिक हाथरस को एडीएम न्यायिक बागपत बनाया गया है। विनीत कुमार सिंह एडीएम वित्त एवं राजस्व गोरखपुर को एडीएम नगर गाजियाबाद, हिमांशु वर्मा नगर मजिस्ट्रेट गोरखपुर को एडीएम वित्त एवं राजस्व गोरखपुर, उत्कर्ष श्रीवास्तव एसडीएम संतकबीरनगर को नगर मजिस्ट्रेट गोरखपुर, अलंकार अग्निहोत्री सहायक नगर आयुक्त लखनऊ को नगर मजिस्ट्रेट बरेली बनाया गया है।

Leave a Reply

Next Post

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज 34वीं पुण्यतिथि; मोदी-खरगे समेत इन नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 21 मई 2025। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 34वीं पुण्यतिथि पर पीएम मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी सहित कई नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण