सलमान खान फायरिंग केस के आरोपी अनुज थापन ने पुलिस लॉकअप में खुदकुशी की कोशिश की

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 01 अप्रैल 2024। सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग केस के आरोपी ने पुलिस लॉकअप में खुदकुशी की कोशिश की है. जानकारी के मुताबिक जिस आरोपी ने खुदकुशी की कोशिश की है, उसका नाम अनुज थापन है. फिलहाल आरोपी अनुज थापन की हालत गंभीर बताई जा रही है. मुंबई पुलिस मुख्यालय में स्थित क्राइम ब्रांच के दफ्तर में आरोपियों को पूछताछ के लिए लॉकअप में रखा गया था। इसी जगह पर अनुज थापन ने आत्महत्या करने की कोशिश की. सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग के लिए आरोपियों को बंदूक देने वाले दो शख्स को पुलिस पंजाब से मुंबई लेकर आई थी. पकड़े गए आरोपियों के नाम सोनू सुभाष चंदर और अनुज थापन है. अनुज थापन ट्रक पर हेल्पर का काम करता है. जबकि सुभाष खेती का काम करता है. अनुज पर पहले से अपराध दर्ज हैं और लॉरेंस विश्नोई गैंग से जुड़ा बताया जा रहा है.

दोनों ने पनवेल में 15 मार्च को दो पिस्तौल डिलीवर की थी. इस मामले की जांच कर रही मुंबई क्राइम ब्रांच ने शूटरों को बंदूक देने वाले दो लोगों को पंजाब से पकड़ा था. दोनों की शिनाख्त पर पुलिस ने सूरत में तापी नदी से दो पिस्तौल, 4 मैगजीन और 17 कारतूस बरामद की थी. सलमान खान के घर के बाहर हुई गोलीबारी की घटना की जांच कर रही मुंबई पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या लॉरेंस बिश्नोई गिरोह को भारत के बाहर सक्रिय देश विरोधी तत्वों से धन अथवा हथियार के रूप में किसी प्रकार की मदद तो नहीं मिली थी.

Leave a Reply

Next Post

शरीर की गर्माहट को कम करते हैं ये 5 फल, शरीर को मिलते हैं कूलिंग इफेक्ट्स

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 01 मई 2024। गर्मियों के मौसम की चिलचिलाती धूप सेहत बिगाड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ती. व्यक्ति धूप की चपेट में आ जाता है तो कई दिनों तक उसे बिस्तर पकड़ना पड़ जाता है. धूप के कहर से शरीर में पानी की कमी, पेट की […]

You May Like

बाइक मांगकर ले गया, फिर वापस नहीं की....|....सरकारी जमीन पर बना दो मंजिला मकान बुलडोजर से ढहाया....|....सबसे साफ हवा वाले शहरों में रायपुर छठवें नंबर पर....|....‘निवेशक निवेश का पर्चा लेकर आते थे, वसूली की पर्ची लेकर लौटते थे’....|....तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत....|....बिजली बिल जमा नहीं किया तो सरकारी दफ्तर की ही कट गई बिजली....|....'मंदिर टूट गया, पर हनुमान जी टस से मस न हुए'....|....दिल्ली नहीं गुजरात में होगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार....|....जूनियर हॉकी एशिया कप: भारत ने दक्षिण कोरिया को 7-3 से रौंदा....|....किसानों के पास पारंपरिक फसलों का विकल्प