मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने ग्रामीण का रेता गला, डर से महिला ने लगाई फांसी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

सुकमा 11 अगस्त 2024। सुकमा जिले के नागाराम में शनिवार रात नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में एक ग्रामीण की गला रेतकर हत्या कर दी। वहीं, दूसरी ओर नक्सलियों के डर के चलते महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि उप सरपंच हेमला सुकला अपने परिजनों के साथ घर में मौजूद था। उसी समय रात को दो नक्सली घर आ पहुंचे और उप सरपंच पुलिस के लिए मुखबिरी का काम करने की बात कहते हुए गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। 

नक्सलियों के द्वारा उप सरपंच की हत्या किए जाने की बात का पता चलते ही पटेलपारा निवासी हेमला सन्नी ने अपने घर के अंदर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि नक्सलियों के द्वारा गांव में 18 से अधिक पुलिस कैंप खोले जाने के साथ ही 18 ग्रामीणों के नाम से नक्सली पर्चा जारी किया गया है, जिसमें इस बात का जिक्र किया गया है कि इन सभी 18 लोगों को मौत की सजा सुनाई गई है। वहीं, इस घटना को केरलापाल कमेटी के द्वारा अंजाम दिए जाने की बात का भी उल्लेख किया गया है।

वहीं, इस मामले में सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि नक्सलियों ने जिस ग्रामीण की हत्या की है, उसे वर्ष 2007 में सलवा जुडूम में काम करने का आरोप लगाते हुए हत्या करने की बात सामने आई है। मृतक के परिजनों से पूछताछ की जा रही है कि आखिर कारण क्या है। वहीं, महिला के आत्महत्या करने के मामले की जांच की जा रही है। मृतक किसी भी प्रकार से पुलिस के लिए कोई काम नहीं करता था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Next Post

चित्रकोट जलप्रपात से निकाला गया महिला का शव, बूकी नाग के रूप में हुई शिनाख्त; दो दिन से थी लापता

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जगदलपुर 11 अगस्त 2024। शहर से 40 किमी दूर चित्रकोट जलप्रपात जो कि मिनी नियाग्रा के नाम से प्रसिद्ध है, वहां शनिवार की सुबह पानी के बीच एक शव को उतराता हुए देखा गया। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई, लेकिन […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव