CSK vs KKR: आईपीएल के पहले मुकाबले में चेन्नई और कोलकाता में भिड़ंत, दो नए कप्तानों के साथ होगा आगाज

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 26 मार्च 2022। भारतीय क्रिकेट को नई पहचान दिलाने वाला इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 10 टीम के साथ अपना रंग बिखेरने के लिए तैयार है। इस टूर्नामेंट का पहला मैच शनिवार को मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और पिछले साल के उप विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों ने इस सीजन अपना कप्तान बदला है। श्रेयस अय्यर कोलकाता नाइट राइडर्स के नए कप्तान हैं, जबकि चेन्नई की कमान रवींद्र जडेजा को दी गई है।  चेन्नई की टीम ने आईपीएल के इतिहास में पहली बार अपना कप्तान बदला है और अब जडेजा के सामने धोनी की विरासत को आगे बढ़ाने की चुनौती होगी। धोनी आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में शामिल हैं। वहीं, जडेजा पहली बार किसी टीम की कप्तानी करेंगे। उनके पास घरेलू क्रिकेट में भी कप्तानी का अनुभव नहीं है।

स्टेडियम में जा सकेंगे दर्शक
देश में कोविड-19 की स्थिति नियंत्रण में होने के बाद क्रिकेट प्रेमियों को 2019 के बाद पहली बार स्टेडियम में जाकर मैचों का आनंद उठाने का मौका मिलेगा। आईपीएल के सभी मैच भारत में खेले जाएंगे और स्टेडियम की क्षमता के 25 प्रतिशत दर्शक इसे स्टेडियम में जाकर देख पाएंगे। दो नई टीम के जुड़ने से कुल मैचों की संख्या 60 से बढ़कर 74 हो गई है जिससे यह टूर्नामेंट दो महीने से भी अधिक समय तक चलेगा। सभी टीम हालांकि लीग चरण में 14-14 मैच ही खेलेंगी।

मुंबई और पुणे के चार स्थानों पर होंगे लीग मैच
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) को 2021 में कड़ा सबक मिला था जब उसे महामारी फैलने के कारण बीच में टूर्नामेंट स्थगित करना पड़ा और बाद में उसे यूएई में पूरा करना पड़ा था। टी20 लीग की फिर घर वापसी हो रही है। लीग चरण के मैच मुंबई और पुणे के चार स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे ताकि हवाई यात्रा करने की जरूरत नहीं पड़े।  पिच क्यूरेटर के लिए दो महीने तक पिचों को जीवंत बनाए रखना चुनौती होगी लेकिन टूर्नामेंट में बड़े स्कोर बनने की पूरी संभावना है। इस साल ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्वकप खेला जाना है और ऐसे में आईपीएल कुछ भारतीय खिलाड़ियों का भाग्य भी तय करेगा। 

चेन्नई की कमान जडेजा के हाथ  
दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी का आईपीएल में यह आखिरी सत्र हो सकता है। उन्होंने पहले मैच से पूर्व कप्तानी छोड़कर रविंद्र जडेजा को कमान सौंप दी है। जडेजा पर सभी की निगाह रहेगी क्योंकि उन्हें उस टीम की कमान संभालनी है जिसका 2008 से ही धोनी नेतृत्व कर रहे हैं जो चार बार की चैंपियन है।

श्रेयस-राहुल के नेतृत्व कौशल की क्षमता 
इस बार श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या और मयंक अग्रवाल के नेतृत्वकौशल की भी परीक्षा होगी। अय्यर केकेआर की जबकि राहुल लखनऊ और हार्दिक गुजरात की कमान संभालेंगे। अग्रवाल को पंजाब का कप्तान बनाया गया है। अय्यर इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स जबकि राहुल पंजाब किंग्स की कप्तानी कर चुके हैं। 

वानखेड़े की पिच में बल्लेबाजों का बोलबाला
वानखेड़े की पिच हमेशा से ही बल्लेबाजों की मददगार रही है। यहां गेंद अच्छे से बल्ले पर आती है और बल्लेबाजों को बड़े शॉट खेलने में आसानी रहती है। स्पिन गेंदबाजों को इस पिच से ज्यादा मदद नहीं मिलेगी। तेज गेंदबाजों को शुरुआत में थोड़ी स्विंग मिल सकती है, लेकिन इसके बाद धीमी गेंदें और सही टप्पे पर गेंदबाजी करना जरूरी होगा। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी। इस मैदान में 170 से 180 के बीच का स्कोर अच्छा माना जाता है।

Leave a Reply

Next Post

"मिस एनवायरनमेंट इंटरनेशनल" में 25 देशों की ब्यूटी क्वीन्स लेंगी हिस्सा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 26 मार्च 2022। मायानगरी मुम्बई में 2 अप्रैल 2022 को भव्य रूप से अपनी तरह की एक अनोखी सौंदर्य प्रतियोगिता “मिस एनवायरनमेंट इंटरनेशनल” का फाइनल होने जा रहा है। इसकी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ब्यूटी पेजेंट के ऑर्गनाइज़र ऋषिकेश मिराजकर ने बताया कि इस प्रतियोगिता […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप