‘एक दिन आएगा जब पीएम आवास में घुस जाएंगे लोग’, जयपुर में बरसे ओवैसी, डोभाल पर भी साधा निशाना

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जयपुर 01 अगस्त 2022। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने जयपुर में जमकर केंद्र सरकार और आरएसएस पर निशाना साधा। ओवैसी ने कहा कि वो दिन दूर नहीं जब श्रीलंका की तरह यहां भी हालात बन जाए। जनता प्रधानमंत्री आवास में घुस जाए। यहां तक की राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी एआईएमआईएम प्रमुख के निशाने पर रहे। जयपुर में आयोजित टॉक जर्नलिज्म के फाइनल सेशन में असदुद्दीन ओवैसी ने चर्चा की। इस दौरान उन्होंने भारत की श्रीलंका से तुलना की। उन्होंने कहा कि श्रीलंका की स्थिति खराब इसलिए हुई क्योंकि वहां की सरकार ने बेरोजगारी, महंगाई के मुद्दे का समाधान नहीं किया। अब भारत में भी लोग सड़क पर उतरने लगे हैं। किसान आंदोलन से लेकर अग्निवीर योजना तक का लोग विरोध कर रहे हैं। देखना एक दिन जैसे श्रीलंका में लोग राष्ट्रपति भवन में घुसकर बैठे थे, वैसे ही यहां प्रधानमंत्री आवास में घुस जाएंगे। लोग कहेंगे कि हमको नौकरी नहीं दी। मैं नहीं चाहता हूं की ऐसा हो, नहीं तो कल मुझपर यूएपीए लग जाएगा।

डोभाल बताएं कौन फैला रहा कट्टरता
एआईएमआईएम प्रमुख ने कहा कि अजीत डोभाल को बताना चाहिए कि देश में धार्मिक कट्टरता कौन फैला रहा है। एनएसए सभी को बताए कि कट्टरता फैलाने वाले ‘कुछ तत्व’ कौन हैं। वे बातें क्यों बना रहे हैं। बता दें कि अजित डोभाल ने विभिन्न धर्मों के नेताओं से धर्म और विचारधारा के नाम पर दुश्मनी पैदा करने की कोशिश कर रही कट्टरपंथी ताकतों का मुकाबला करने का आग्रह किया था। 

आरएसएस को लेकर कही दी ये बात
आरएसएस प्रचारक इंद्रेश कुमार ने कहा था कि ओवैसी अभी पूरी तक भारतीय नहीं बन पाए हैं। इंद्रेश कुमार के बयान पर ओवैसी ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि जो एक जमाने में खुद समझौता ट्रेन ब्लास्ट मामले में आरोपी था, उससे सर्टिफिकेट लेने की मुझे आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में कौन सी प्रार्थना बोली जाती है। संघ की शाखाओं में शपथ संविधान पर ली जाती है या किसी और पर यह भी जनता के सामने रखना चाहिए। उदयपुर के कन्हैयालाल हत्याकांड पर ओवैसी ने कहा कि हमने घटना की निंदा की है। हमारा मानना है कि जब कन्हैयालाल ने पुलिस को शिकायत दी थी, तब कार्रवाई करनी चाहिए थी।

Leave a Reply

Next Post

बंगाल में खेला जारी: विधायक के बाद भारी कैश के साथ झारखंड का नामी अधिवक्ता गिरफ्तार, पुलिस ने शुरू की जांच

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोलकाता 01 अगस्त 2022। झारखंड के कांग्रेस के तीन विधायक के बाद अब झारखंड हाईकोर्ट के सीनियर वकील राजीव कुमार को 50 लाख रुपये कैश के साथ कोलकाता में गिरफ्तार किया गया है। कोलकाता पुलिस का ARS विभाग ने उन्हें हैरिसन स्ट्रीट स्थित बिजनेस कॉम्प्लेक्स से गिरफ्तार किया […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण