IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछले 10 मैचों में भारत का रिकॉर्ड शानदार

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 19 जनवरी 2022। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच बुधवार को पार्ल के मैदान में खेला जाएगा। टेस्ट सीरीज में मिली 1-2 की हार के बाद भारतीय टीम वनडे में वापसी करना चाहेगी। हालांकि वनडे मैचों में अफ्रीका के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत ने 35 मैच जीते हैं, जबकि 46 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। दक्षिण अफ्रीका में भारत का रिकॉर्ड और भी खराब है। यहां टीम इंडिया ने 10 मैच जीते हैं और 22 मैचों में हारी है। आखिरी 10 मैचों में भारत का रिकॉर्ड शानदार है और उसने आठ मैच अपने नाम किए हैं। वहीं दो में उसे हार का सामना करना पड़ा है। इससे पहले जब भारत ने दक्षिण अफ्रीका में वनडे सीरीज खेली थी, तो विराट की कप्तानी में टीम इंडिया जीत दर्ज करके लौटी थी। इस सीरीज में भी लोकेश राहुल वही इतिहास दोहराना चाहेंगे। 

डिकॉक भारत के लिए बड़ी चुनौती
दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक भारतीय टीम के लिए बड़ी चुनौती होंगे। भारत के खिलाफ उनका रिकॉर्ड शानदार है। हालांकि युजवेन्द्र चहल ने उन्हें परेशान किया है, लेकिन इस मैच में उनके खेलने की संभावना कम है। ऐसे में अश्विन को उन्हें आउट करने की जिम्मेदारी लेनी होगी। डिकॉक ने वनडे में भुवनेश्वर कुमार के खिलाफ 151 रन बनाए हैं और कभी भी आउट नहीं हुए हैं। वहीं चहल के खिलाफ वो दो बार आउट हुए हैं और सिर्फ 10 रन बना पाए हैं। चहल का रिकॉर्ड डेविड मिलर के खिलाफ भी शानदार है। उन्होंने मिलर को तीन बार पवेलियन भेजा है, जबकि मिलर ने उनके खिलाफ सिर्फ 45 रन बनाए हैं। भारत के पिधले दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर चहल ने जीत में अहम योगदान दिया था। ऐसे में राहुल एक बार फिर उन्हें टीम में रख सकते हैं। हालांकि उनके लिए अश्विन को टीम से बाहर रखना मुश्किल होगा।

दाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के खिलाफ भारतीय बल्लेबाज सुपरहिट
दक्षिण अफ्रीका की टीम में कगिसो रबाडा, लुंगी एनिगिडी, फेहलुकवायो और मगला जैसे गेंदबाजों के आने के बाद भारतीय बल्लेबाजों ने दाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है। अफ्रीकी टीम में इन गेंदबाजों के आने के बाद विराट कोहली, धवन, राहुल, अय्यर और पंत ने दाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के खिलाफ लगभग 30 के औसत और 100 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।

जानेमन मलान और डिकॉक की ओपनिंग जोड़ी बन सकती है खतरा
भारत के लिए अफ्रीकी टीम की ओपनिंग जोड़ी जानेमन मलान और क्विंटन डिकॉक खतरा बन सकते हैं। भारत के खिलाफ डिकॉक का रिकार्ड बेहद शानदार है। वहीं जानेमन मलान ने पिछले पांच मैचों में दो शतक लगाए हैं। वहीं भारत के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार अभी लय में नहीं हैं और पावरप्ले में इसका फायदा उठाकर अफ्रीकी टीम तेजी से रन बना सकती है। ऐसे में जसप्रीत बुमराह पर भारत को शुरुआती विकेट दिलाने की जिम्मेदारी रहेगी। 

Leave a Reply

Next Post

विधि शिक्षा के भारतीयकरण की शुरूआत वर्धा से : रजनीश कुमार शुक्‍ल

शेयर करेहिंदी विश्‍वविद्यालय में विधि की शिक्षा हिंदी माध्‍यम से प्रारंभ, पंचवर्षीय बी.ए. एलएल.बी. पाठ्यक्रम का दीक्षारंभ छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           वर्धा 20 जनवरी 2022। महात्‍मा गांधी अंतरराष्‍ट्रीय हिंदी विश्‍वविद्यालय ने विधि की शिक्षा हिंदी माध्‍यम से प्रदान करने की ऐतिहासिक पहल करते हुए विधि शिक्षा के भारतीयकरण का प्रारंभ किया है। […]

You May Like

बस्तर दशहरा के ऐतिहासिक मुरिया दरबार में शामिल होंगी राष्ट्रपति मुर्मू....|....भाजयुमो नेता शुभांकर द्विवेदी गिरफ्तार....|....बालाघाट के रास्ते जबलपुर के जंगलों में दाखिल हुआ हाथियों का कुनबा....|....केंद्रीय जेल में नवरात्रि पर दिखा भक्ति और संस्कृति का अनूठा संगम....|....70 फर्जी पासपोर्ट से 120 विदेश यात्राएं, 100 से ज्यादा संदिग्ध....|....कल है विजयादशमी, जानें क्या खरीदना शुभ और किन चीजों से बचना जरूरी....|....मुर्गी नहीं गायों से इंसान में सामने आया बर्ड फ्लू का मामला....|....बिना हाथ की तीरंदाज शीतल ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बराबर किया....|....पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया....|....'धुरंधर 2' को पछाड़ 'जेलर 2' ने रचा इतिहास