‘कुछ कुछ होता है’ को 25 वर्ष पूरे होने पर जश्न में दोबारा रिलीज होगी फिल्म

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 13 अक्टूबर 2023। फिल्ममेकर करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ को 25 साल पूरे होने वाले हैं। 16 अक्तूबर को फिल्म को 25 वर्ष पूरे हो जाएंगे। फिल्म में शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी नजर आई थीं। फिल्म में इनके लव ट्रायंगल को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म ने दुनिया को बताया कि प्यार दोस्ती है। आज भी दर्शक इस फिल्म को उसी उत्साह के साथ देखना पसंद करते हैं। फिल्म के गाने और डायलॉग्स आज भी लोगों के जहन में बसे हैं।

‘कुछ कुछ होता है’ की रिलीज को 25 साल पूरे होने के जश्न में मेकर्स ने एक बार फिर से इस फिल्म को थिएटर्स में रिलीज करने का ऐलान किया है। इसकी बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। ‘कुछ कुछ होता है’ को 15 अक्तूबर 2023 को चुनिंदा सिनेमाघरों में फिर से रिलीज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि फिल्म के सभी टिकट महज 25 मिनट के अंदर ही बिक गए हैं।

बता दें कि ‘कुछ कुछ होता है’ के 25 वर्ष पूरे होने के जश्न में मेकर्स ने घोषणा की है कि दर्शक इस फिल्म को महज 25 रुपये की किफायती कीमत पर देख सकेंगे। मेकर्स ने इंस्टाग्राम बायो में ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए एक लिंक साझा किया है। इतने वर्षों बाद भी फिल्म को लोगों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। दर्शक आज भी शाहरुख, काजोल और रानी मुखर्जी की फिल्म को बेहद पसंद करते हैं।

वहीं अगर आप ‘कुछ कुछ होता है’ को ओटीटी पर देखना चाहते हैं, तो आप इसे आसानी से देख सकते हैं। नेटफ्लिक्स से लेकर प्राइम वीडियो तक यह फिल्म सभी पर उपलब्ध है। इसके अलावा टीवी पर भी यह फिल्म आए दिन देखने को मिलती है। इसी बीच एक और खबर सामने आ रही है कि फिल्म के 25 वर्ष पूरे होने पर बी प्राक इसके फेमस गाने ‘तुझे याद ना मेरी आई’ को रीक्रिएट करने जा रहे हैं। हालांकि कुछ फैंस को यह बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा है। ऐसे में देखना दिलचसल्प होगा कि यह गाना पुराने वाले की तरह लोगों को पसंद आएगा या इसका नया वर्जन लोगों को निराश करेगा।

Leave a Reply

Next Post

अब बॉक्स ऑफिस पर रिलीज नहीं होगी डनकी और सालार किंग खान की फिल्म को लेकर आई बड़ी जानकारी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 13 अक्टूबर 2023। बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान का दबदबा कायम है। ये साल शाहरुख के नाम रहा। 2023 की शुरुआत में पहले ‘पठान’ और अब ‘जवान’ बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई हैं। शाहरुख ने हाल ही में अपनी इस साल की तीसरी फिल्म डंकी […]

You May Like

एक नवंबर को कांग्रेस की रैली: 14 जोन में बंटा रामलीला मैदान....|....गोड़धोइया नाला परियोजना: सीएम योगी एक नवंबर को करेंगे लोकार्पण....|....विवादित पोस्ट की भाषा पर चुनाव आयोग ने मांगी माफी....|....भारत ने वीटो पावर के इस्तेमाल पर उठाए सवाल....|....एसपी का पुत्र सरकारी बंदूक से फायर कर रहा है, तहसीलदार सड़क पर केक काट रहा - कांग्रेस....|....कार्यकर्ताओं को अपमानित कर रही भाजपा प्रभारी - दीपक बैज....|....‘तुम मेरे हो’ से अनिशा गर्ग की नई उड़ान, हौसले ने दिखाई मंजिल....|....शायरी की गहराई और सुरों की मिठास का संगम, ‘बाज़ाहिर क्या है’ से सजेगी संगीत की महफ़िल....|....ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20 से भी बाहर....|....'जेलर 2' ने तोड़े कई रिकॉर्ड, बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली तमिल फिल्म