भाजपा प्रभारी के साथ पवन सिंह की उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात; अब NDA में अभिनेता की एंट्री

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

पटना 30 सितंबर 2025। बिहार की राजनीति का पारा एक बार फिर चढ़ गया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े की मौजूदगी में भोजपुरी स्टार और गायक-अभिनेता पवन सिंह ने राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा से दिल्ली में मुलाकात की। इस मुलाकात ने अचानक बिहार की राजनीति में हलचल तेज कर दी है। दिल्ली में हुई इस बैठक को लेकर राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कुछ जानकार मान रहे हैं कि यह मुलाकात सिर्फ औपचारिक नहीं थी, बल्कि इसके पीछे बड़े चुनावी समीकरण की तैयारी है। भाजपा महासचिव विनोद तावड़े की मौजूदगी इस बात को और पुख्ता करती है कि बातचीत का एजेंडा आगामी चुनाव से जुड़ा हुआ था। कहा जा रहा है कि पवन सिंह की लोकप्रियता को चुनावी रणनीति में शामिल करने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, इस मुलाकात पर किसी ने आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन इतना तय है कि बिहार की सियासत में नई उठापटक की शुरुआत हो चुकी है।

इसके अलावा यह भी सामने आ रहा है कि पवन सिंह पार्टी से नाराज चल रहे थे और लोकसभा चुनाव के दौरान उत्पन्न नाराजगी को अब दूर किया जा रहा है। हाल ही में पवन सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री आर. के. सिंह की भी दिल्ली में मुलाकात हुई थी। उसके बाद आर. के. सिंह का रुख पवन सिंह की ओर झुकने लगा। आरा में एक कार्यक्रम के दौरान आर. के. सिंह ने पवन सिंह को दोबारा पार्टी से जुड़ने की सलाह भी दी थी। वहीं, अब उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ने के बाद उनकी नाराजगी भी धीरे-धीरे कम होती नजर आ रही है।

Leave a Reply

Next Post

कांग्रेस 03 एवं 04 अक्टूबर को बिजली कार्यालय का घेराव एवं तालाबंदी करेगी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 01 अक्टूबर 2025। बिजली के दाम में बढ़ोतरी और बिजली बिल हॉफ योजना बंद करने के विरोध में कांग्रेस पार्टी 03 एवं 04 अक्टूबर को प्रदेश के समस्त जिले के सभी छोटे-बड़े विद्युत कार्यालय का घेराव कर तालाबंदी करेगी।राज्य भाजपा सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना […]

You May Like

दिल्ली में लक्ष्मी योजना का पोर्टल लॉन्च, 500 महिलाओं ने भरा फॉर्म....|....नकली पुलिस बनकर वाहन चेकिंग कर रहे दो युवक गिरफ्तार....|....गर्भवती महिला के लिए देवदूत बनकर आए सीआरपीएफ जवान....|....कोरबा का कुख्यात बदमाश 'आशु चुटैल उर्फ घोड़ा' गिरफ्तार....|....बढ़ते बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, सब-स्टेशन का किया घेराव....|....बिलासपुर को मिलेगी 827 करोड़ की 4-लेन रिंग रोड....|....कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की मौत....|....तेंदुआ सुरक्षित पिंजरे में कैद, वन विभाग की सतर्कता से टला बड़ा खतरा....|....इंकस्पेल एलीवेट 2026 में जुटेंगे मार्केटिंग और वीडियो जगत के दिग्गज....|....कोयले की ख़ान से भी बेदाग निकले पूर्व प्रधानमंत्री -कांग्रेस