छत्तीसगढ़: 28 जिलों में से 10 जिलों में हाथियों का आतंक, आदमी और फसल को रौंद रहा झुंड

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 25 दिसंबर 2021। छत्तीसगढ़ में हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा। आए दिन हाथियों का झुंड गांव, ग्रामीण और फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है। 28 जिलों में से 10 जिलों में हाथियों का आतंक ऐसा है कि लोग अपने घरों में भी रहने से डरते हैं। ताजा मामला कोरबा जिले का है, जहां पर 43 हाथियों का एक झुंड पूरे इलाके में आतंक फैलाया है।  कोरबा जिले में 18 दिसंबर को 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला को हाथियों के झुंड ने कुचल कर मार डाला। इसके अलावा हजारों एकड़ फसल को भी हाथियों ने रौंद दिया। इतना ही नहीं इलाके में हाथियों का झुंड अभी तक सैकड़ों मकानों को नुकसान पहुंचा चुका है। 

देश में छत्तीसगढ़ हाथियों के आतंक से सबसे ज्यादा प्रभावित वाला राज्य है। राज्य के 28 में से 10 से अधिक जिले हाथियों के उत्पात से बुरी तरह प्रभावित हैं। राज्य सरकार द्वारा विधानसभा में साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, जनवरी 2019 और नवंबर 2021 के बीच, राज्य में हाथियों द्वारा 195 लोगों की मौत चुकी है और संपत्ति के नुकसान के 62,134 मामले सामने आ चुके हैं। 

Leave a Reply

Next Post

रूस का शक्ति प्रदर्शन: जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइल प्रणाली का परीक्षण कर दिखाई ताकत, ध्वनि से नौ गुना तेज है इसकी रफ्तार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मास्को 25 दिसंबर 2021। यूक्रेन के साथ तनाव के बीच रूस ने एक बार फिर से शक्ति प्रदर्शन किया है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को घोषणा की कि देश के रक्षा बलों ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइल प्रणाली का परीक्षण किया है। राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि […]

You May Like

बस्तर में पहली बार ब्रेन ट्यूमर की सफल सर्जरी....|....कोरबा की कोल पिच कार्बन फैक्ट्री में आग लगी....|....जनता की सुरक्षा सिर्फ-कागजों में रहेगी या फील्ड में दिखेगी....|....अमर अग्रवाल बोले-सवालों से विकास नहीं होता,जनता को रिजल्ट चाहिए....|....जीतू पटवारी के भाई भरत पटवारी से पुलिस की पूछताछ....|....चार दोषियों को उम्रकैद, एक को एक साल की सजा....|....भाजपा सरकार जनता की आवाज कुचलने पुलिस को आगे कर कोल कंपनी से दोस्ती निभा रही....|....अडानी को जल, जंगल, जमीन सौंपने यूसीसी लागू करने जा रहे - कांग्रेस....|....तिमाही नतीजों में बैंक ऑफ इंडिया का जलवा....|....मुंबई में 'पॉपॉईज' का पहला साल सुपरहिट, अब दोगुने विस्तार की तैयारी