एक्शन में आई दिल्ली पुलिस, जहांगीरपुरी हिंसा मामले में पहली FIR दर्ज, अब तक 14 लोग गिरफ्तार

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 17 अप्रैल 2022। राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में शनिवार को हनुमान जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा में पथराव के बाद भड़की हिंसा के सिलसिले में दिल्ली पुलिस ने पहली एफआईआर दर्ज करते हुए अब तक 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी (नॉर्थ-वेस्ट) उषा रंगनानी ने बताया कि जहांगीरपुरी हिंसा मामले में अब तक 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। डीसीपी ने बताया कि इस हिंसा में 8 पुलिस कर्मियों और 1 नागरिक सहित 9 लोग घायल हो गए थे। एक सब-इंस्पेक्टर को गोली लगी है और उनकी हालत स्थिर है। घायलों को बाबू जगजीवन राम मेमोरियल अस्पताल भर्ती कराया गया है।

दिल्ली पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धाराओं 147, 148, 149, 186, 353, 332, 323, 427, 436, 307, 120 बी और 27 आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर कर अब तक नौ आरोपी व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

अंसार नाम के युवक ने शुरू की थी बहस

  • जहांगीरपुरी में तैनात इंस्पेक्टर राजीव रंजन के बयान के अनुसार, एफआईआर में कहा गया है कि शोभायात्रा शांतिपूर्ण तरीके से चल रही थी, जब यह सी-ब्लॉक जामा मस्जिद के पास पहुंची तो अंसार नाम का एक शख्स अपने 4-5 अन्य लोगों के साथ वहां पहुंचा और शोभायात्रा में शामिल लोगों से बहस करने लगा। इसके बाद में दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। 
  • दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और स्पेशल सेल समेत कई टीमें मामले की जांच में जुटी हैं। इलाके में स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए भारी पुलिस बल के साथ ही पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों को भी तैनात किया गया है।
  • घटना के एक कथित वीडियो में कई लोगों को जुलूस के दौरान पथराव करते देखा गया। वहीं, कुछ को सड़क पर तलवारें लहराते हुए देखा गया, जबकि अन्य गालियां दे रहे थे और इस दौरान पुलिस वाहन का सायरन भी बज रहा था। 
  • गौरतलब है कि जहांगीरपुरी में शनिवार को हनुमान जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा में पथराव के बाद दो समुदायों में हिंसा भड़क गई, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। हिंसा के दौरान कुछ वाहनों में आग भी लगा दी गई। 
  • इस हिंसा की निंदा करते हुए दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने कहा है कि इस घटना के पीछे के जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना के साथ स्थिति का जायजा लेते हुए बैजल ने लोगों से शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की।
  • दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने दंगाइयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी देते हुए नागरिकों से सोशल मीडिया पर अफवाहों और फर्जी खबरों पर ध्यान न देने का अनुरोध किया। उन्होंने ट्वीट किया, ”उत्तर-पश्चिमी जिले में घटना के बाद हालात नियंत्रण में है। जहांगीरपुरी और अन्य संवेदनशील इलाकों में पर्याप्त सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले फरवरी 2020 में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थकों और विरोधियों के बीच हिंसा के बाद उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुई सांप्रदायिक झड़पों में कम से कम 53 लोगों की मौत हो गई थी और करीब 700 लोग घायल हुए थे। 

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़: खैरागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, सीएम ने की खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को जिला बनाने की घोषणा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 17 अप्रैल 2022। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में स्थित खैरागढ़ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस को जीत मिलने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को जिला बनाए जाने की घोषणा की है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री बघेल ने उपचुनाव में पार्टी को […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप