सुरेश पचौरी ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- विकास यात्रा के नाम पर सरकारी खर्च से हो रहा प्रचार प्रसार

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

भोपाल 22 फरवरी 2023। मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार पर कांग्रेस ने बड़ा हमला बोला है। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं मप्र कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सुरेश पचौरी ने विकास यात्रा पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि यात्रा से बीजेपी सरकारी पैसे से अपना प्रचार कर रही हैं। कांग्रेस नेता सुरेश पचौरी ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि यह तथाकथित विकास यात्रा है, जो सरकारी खर्चे पर की जा रही हैं। इस यात्रा के जरिए बीजेपी प्रचार प्रसार कर कर रही हैं। जनता के टैक्स का पैसा राजनीतिक पार्टी अपने प्रचार प्रसार में खर्च कर रही हैं। उन्होंने कहा कि इस विकास यात्रा में बताना चाहिए कि चुनावी वादे पूरे हुए या नहीं। पचौरी ने कहा कि नीति आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक मध्य प्रदेश शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार निचले पायदान पर हैं, जिन मुख्य मुद्दों पर विकास यात्रा पर चर्चा होनी चाहिए थी। पचौरी ने कहा कि विधायक, मंत्री और नेता गांव गांव घूम रहे हैं। सवाल उठना चाहिए कि तथाकथित विकास को दिखाने जनता की गाढ़ी कमाई से मिले टैक्स को यूं ढिंढौरा पीटने में खर्च किया जा रहा हैं। सरकार जोरशोर से झूठ बोल रही हैं और खुद भाजपा के नेता सवाल उठा रहे हैं। कोई मंत्री दर्जा प्राप्त नेता भ्रष्टाचार की पोल खोल रहा है तो कोई मंत्री सवाल पूछ रही जनता से धमकी भरे अंदाज में बात कर रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर भाजपा सरकार अपनी पीठ थपथपा रही है।

पंचौरी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार फिजूल के मुद्दों को खड़ा कर वास्तविकता से जनता का ध्यान बांट रही हैं।  पचौरी ने कहा कि पूरे प्रदेश के ब्यूरोक्रेट उनका गुणगान कर रहे हैं। नौकरशाह की जिम्मेदारी है कि वह संविधान के लिए अच्छे से काम करें ना कि वह किसी राजनीतिक दल का प्रचार प्रसार करें।

Leave a Reply

Next Post

19 फरवरी को शादी, 21 को रिसेप्शन से पहले खूनी खेल: दुल्हन की हत्या, दूल्हे की भी मौत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 22 फरवरी 2023। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 2 दिन पहले जिस कपल की लव मैरिज हुई, मंगलवार की रात दोनों की लाशें मिली हैं। घर के कमरे में दोनों खून से लथपथ मिले। नई नवेली दुल्हन के सीने पर वार किया गया, दूल्हे की […]

You May Like

रायपुर और दुर्ग में ईडी का छापा....|....कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शनः वोट बचाओ, देश बचाओ के नारे पर जुटे कार्यकर्ता....|....भोपाल में कार्बाइड गन बैन! पुलिस आयुक्त ने जारी किए आदेश....|....मुफ्त लगे स्मार्ट मीटर बने जी का जंजाल....|....एक नवंबर को कांग्रेस की रैली: 14 जोन में बंटा रामलीला मैदान....|....गोड़धोइया नाला परियोजना: सीएम योगी एक नवंबर को करेंगे लोकार्पण....|....विवादित पोस्ट की भाषा पर चुनाव आयोग ने मांगी माफी....|....भारत ने वीटो पावर के इस्तेमाल पर उठाए सवाल....|....एसपी का पुत्र सरकारी बंदूक से फायर कर रहा है, तहसीलदार सड़क पर केक काट रहा - कांग्रेस....|....कार्यकर्ताओं को अपमानित कर रही भाजपा प्रभारी - दीपक बैज