300 से ज्यादा संगठन होंगे किसान महापंचायत में शामिल, 22 राज्यों के प्रतिनिधियों से मिली सहमति

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

संयुक्त किसान मोर्चा की मुजफ्फरनगर में होने वाली महापंचायत में देश के हर कोने से आएंगे किसान व अन्य संगठनों के लोग

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

लखनऊ 04 सितम्बर 2021। मिशन यूपी की शुरूआत करने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर में होने वाली महापंचायत को एतिहासिक बनाना चाहता है। इसके लिए महापंचायत में देशभर के 300 से ज्यादा सक्रिय संगठन शामिल होंगे, जिनमें करीब 60 किसान संगठन होंगे और अन्य कर्मचारी, मजदूर, छात्र, शिक्षक, रिटायर्ड अधिकारी, सामाजिक, महिला आदि संगठन शामिल रहेंगे। किसानों के 40 संगठन अग्रणी भूमिका में रहेंगे, जबकि 20 संगठन पूरा सहयोग करेंगे। महापंचायत में आने के लिए अभी तक 22 राज्यों के प्रतिनिधियों से सहमति मिल चुकी है। 

संयुक्त किसान मोर्चा की मुजफ्फरनगर में होने वाली महापंचायत पर सरकार से लेकर विपक्षी दलों तक की नजर है। मोर्चा के सदस्यों को लगता है कि इस महापंचायत से कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन को नई दिशा मिलेगी। इसमें यूपी के बाद सबसे ज्यादा पंजाबा, हरियाणा, उत्तराखंड व राजस्थान से किसान शामिल होंगे। इसके लिए संयुक्त किसान मोर्चा में शामिल वहां के किसान नेताओं ने पूरी व्यवस्था कर दी है। संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्यों के अनुसार पंजाब व हरियाणा के किसान संगठनों के नेताओं ने अपने साथ हजारों की संख्या में किसानों को लेकर आने का लक्ष्य तय किया है। यूपी के बाहर से आने वाले किसान संगठनों के नेता व किसान चार सितंबर की शाम तक मुजफ्फरनगर पहुंच जाएंगे, जिससे उनको महापंचायत के दिन किसी तरह की परेशानी नहीं हो। 

हरियाणा की अधिकतर खाप भी होगी महापंचायत में शामिल

दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर परेड के बाद टूटते किसान आंदोलन को संजीवनी देने में हरियाणा की खापों का अहम योगदान रहा था और उसके बाद सिंघू व टीकरी बॉर्डर के धरनों पर खापों ने कमान संभाली हुई है। अब मुजफ्फरनगर की महापंचायत में हरियाणा की अधिकतर खाप शामिल होगी, जिनमें आंतिल खाप, दहिया खाप, मलिक खाप, सरोहा खाप, समैन खाप, कंडेला खाप, हुड्डा खाप, जागलान खाप आदि है। इन सभी के प्रतिनिधि व अन्य सदस्य भी महापंचायत में शामिल होंगे। 

महापंचायत में व्यवस्था संभालेंगे हरियाणा व पंजाब के संगठनों के वालंटियर

मुजफ्फरनगर की महापंचायत में हरियाणा व पंजाब के किसान संगठनों के वालंटियर व्यवस्था संभालेंगे। क्योंकि महापंचायत में भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है और ऐसे में व्यवस्था बनाने के लिए ज्यादा वालंटियर की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए ही भारतीय किसान यूनियन लखोवाल पंजाब, भारतीय किसान यूनियन दोआबा पंजाब, भारतीय किसान यूनियन चढूनी हरियाणा ने अपने वालंटियर तय करके पहले ही मुजफ्फरनगर पहुंचकर व्यवस्था बनाने के लिए कहा है। 

Leave a Reply

Next Post

पीएम मोदी इसी महीने जा सकते हैं अमेरिका, बाइडन के राष्ट्रपति बनने के बाद होगी पहली मुलाकात

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 04 सितम्बर 2021। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस महीने यानी सितंबर के आखिरी सप्ताह में अमेरिका दौरे पर जाने की उम्मीद है। सरकार के टॉप सूत्रों की मानें तो प्रधानमंत्री सितंबर के आखिरी सप्ताह में वाशिंगटन डीसी और न्यूयॉर्क का दौरा कर सकते हैं। […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप