यूपी में मौतों के बाद लू को लेकर अलर्ट हुई सरकार, बुलाई बैठक; जानिए क्यों खतरनाक हैं गर्म हवाएं

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 20 जून 2023। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में लू के कारण हुई कई मौतों के बाद केंद्र सरकार इसे लेकर अलर्ट हो गई है। बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया पूरे देश में लू से बचाव की तैयारियों को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक कर रहे हैं। इस बैठक में लू से बचाव के लिए लोगों को जागरुक करने और स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारियों पर मंथन हो रहा है।  

बलिया में चार दिनों में 68 मरीजों की मौत
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उत्तर प्रदेश के बलिया स्थित जिला अस्पताल में 15 जून से 18 जून तक हीटवेव से कम से कम 68 मरीजों की मौत हुई है। उत्तर प्रदेश के इस क्षेत्र में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। हालांकि मरने वालों में अधिकतर लोग पहले से गंभीर या उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे और हीटवेव ने उनकी समस्या को गंभीर कर दिया, जो मरीजों की मौत का कारण बना। 

हीटवेव क्यों होती हैं खतरनाक
जब तापमान में बढ़ोतरी के साथ उमस और गर्म हवाएं यानी लू भी चलने लगें तो यह सेहत के लिए खतरनाक होता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि गर्मी में जब लोगों को पसीना आता है तो वह वाष्पित होता है। पसीने के इंसानी त्वचा से निकलने और उसके वाष्पित होकर हवा में मिलने से थोड़ी ठंडक मिलती है, जिससे इंसानी शरीर का तापमान सामान्य बना रहता है लेकिन उमस बढ़ने और गर्म हवाएं चलने से ऐसा खतरनाक कॉम्बिनेशन बनता है कि पसीना वाष्पित नहीं हो पाता, जिससे शरीर का तापमान सामान्य नहीं रह पाता। ऐसी स्थिति में हीटस्ट्रोक होने का खतरा रहता है। इसके चलते ब्लड प्रेशर लो होने के साथ ही ऑक्सीजन का लेवल भी कम हो सकता है।  

Leave a Reply

Next Post

विश्व रिकॉर्ड बनाने की दहलीज पर पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो, अर्जेंटीना के मेसी भी आसपास नहीं

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर लंदन 20 जून 2023। पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो एक नया विश्व रिकॉर्ड अपने नाम करने की दहलीज पर खड़े हैं। मंगलवार को आइसलैंड के खिलाफ UEFA यूरो क्वालिफायर्स के मुकाबले में मैदान पर उतरते ही रोनाल्डो एक खास मुकाम हासिल कर लेंगे। वह अंतरराष्ट्रीय […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर