कवर्धा में सामूहिक दुष्कर्म का मामला, आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस; भड़का लोगों का गुस्सा

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कबीरधाम 27 सितंबर 2025। कबीरधाम जिले के कवर्धा में एक आदिवासी युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले का शुक्रवार को पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में तीन आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इन आरोपियों का पुलिस ने जुलूस निकाला। इस दौरान लोगों में भारी गुस्सा देखने को मिला। लोगों ने आरोपियों को जूते-चप्पल की माला पहनाने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस का साथ तीखी बहस भी देखने को मिली। पकड़े गए आरोपियों की पहचान जितेन्द्र खरे उर्फ जित्तु पिता दिलीप खरे उम्र 22 वर्ष निवासी उर्जा पार्क के पास, वार्ड क्रमांक 09, कवर्धा, नसीम अहमद उर्फ छोटू पिता नफीस खान उम्र 25 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 22, एकता चौक, कवर्धा, मोहम्मद सरफराज उर्फ सफ्फु पिता मोहम्मद अयूब उम्र 21 वर्ष निवासी डालडापारा, आदर्शनगर, कवर्धा के रूप में हुई। इन आरोपियों की पुलिस ने शुक्रवार देर शाम शहर में जुलूस निकाला। इसी दौरान आदिवासी समाज के लोग आरोपियों को जूता-चप्पल की माला पहनाने दौड़े। तब पुलिस के साथ झड़प हो गई। हालांकि, लोगों आरोपियों को जूता-चप्पल की माला नहीं पहना सके है। लोगों ने आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की है। 

वहीं, दूसरी ओर देर रात कवर्धा मुस्लिम समाज ने भी आरोपियों को कड़ी सजा दिए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है। समाज के लोगों ने कहा कि अपराध का कोई धर्म या जात नहीं होता, अपराधी सिर्फ अपराधी होता है। समाज इस वारदात की कड़ी निंदा करता है और पीड़िता के साथ पूरी तरह खड़ा है।आरोपियों को कड़ी सजा दी जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो सके।

Leave a Reply

Next Post

झारसुगुड़ा में रैली में पीएम मोदी बोले- ‘डबल इंजन' सरकार के प्रयासों से ओडिशा तेजी से प्रगति कर रहा है

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 27 सितंबर 2025। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को ओडिशा के झारसुगुड़ा से दूरसंचार, रेलवे और उच्च शिक्षा जैसे क्षेत्रों से जुड़ीं 60,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की शुरुआत करते हुए कहा कि ‘डबल इंजन’ सरकार के प्रयासों से राज्य तेजी […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ