राइटर-प्रोड्यूसर अरुणा आर्या गुप्ता का खूबसूरत ट्रैक ‘ऐ चाँद’ 8 अगस्त को रिलीज़ होगा

admin
शेयर करे

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 29 अगस्त 2025। म्यूज़िक वर्ल्ड को कई खूबसूरत गाने देने वाली राइटर और प्रोड्यूसर अरुणा आर्या गुप्ता का जन्मदिन बहुत खास बन गया क्योंकि उनके बर्थडे पर फिल्म इंडस्ट्री से उन्हें ढेरों शुभकामनाएं मिलीं। शानदार केक काटकर उन्होंने इस स्पेशल दिन को सेलेब्रिट किया और उनके चाहने वालों की बधाइयों ने इसे यादगार बना दिया। उल्लेखनीय है कि अरुणा ने जाने क्यूँ, जब से और वादियाँ जैसे बेहद ही प्यारे गाने म्युज़िक लवर्स को दिए हैं, जिन्हें लोगों ने खूब पसन्द किया है। हम उन्हें दिल से जन्मदिन की बधाई देते हैं और कामना करते हैं कि आने वाले वर्षो में भी वह हमें इसी तरह बेहतरीन गीतों से सराबोर करती रहें।

अरुणा आर्या गुप्ता के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी यह है कि अगले महीने अगस्त की 8 तारीख को उनका एक और खूबसूरत ट्रैक ‘ऐ चाँद’ रिलीज़ होने जा रहा है, जिसे लेकर वह काफी उत्साहित है। यह एक प्यारा सा गीत है जिसकी रिलीज को लेकर उनके प्रशंसकों में बहुत उत्साह है। अरुणा आर्या गुप्ता एक क्रिएटिव स्टार हैं लेखिका और प्रोड्यूसर होने के साथ वह अभिनेत्री भी हैं और अपने शौक के प्रति बेहद जुनून रखती हैं।

Leave a Reply

Next Post

गायक/अभिनेता अरुश दयाल की पहली दिल को छू लेने वाली संगीतमय प्रस्तुति "सजना वे"

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 29 जुलाई 2025। : संगीत, भावना और कहानी कहने की शक्ति को एक साथ समेटे, आनंदा पिक्चर्स द्वारा प्रस्तुत “सजना वे” एक भावपूर्ण रोमांटिक गीत है जो दिल को छू जाता है। *गायक और अभिनेता अरुश दयाल अपने पहले गीत में दोहरी भूमिका में हैं, […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर