नहीं रहे कमाल खान : दिलों को छू लेने वाली पत्रकारिता का अंत

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 14 जनवरी 2022। NDTV की पत्रकारिता से पिछले तीन दशकों से जुड़े पत्रकार कमाल खान का शुक्रवार, 14 जनवरी को अचानक निधन हो जाने से पूरा NDTV परिवार और पत्रकारिता जगत इस क्षति से क्षुब्ध है. वो पिछले 30 सालों से NDTV से जुड़े हुए थे और अपनी विशिष्ट पत्रकारिता के लिए जाने जाते थे. वो चैनल के लखनऊ ब्यूरो के हेड थे. अभी गुरुवार को ही चैनल पर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों पर उनकी रिपोर्टिंग देखी गई थी. शुक्रवार की सुबह उनका हार्ट अटैक से निधन हो गया। तीन दशकों में उन्होंने राजनीति के कई दौर देखे और दर्शकों को अपनी राजनीतिक आंखों से घटनाओं का साक्षी बनाया. उन्हें समाज को अपने अनूठे ढंग से समझने-समझाने वाले और विशिष्‍ट और विश्‍वसनीय आवाजों में से एक पत्रकार माना जाता है। 61 साल के कमाल खान के परिवार में उनकी पत्नी रुचि और बेटा अमन हैं। उनके निधन पर कई राजनेताओं ने दुख जताया है. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने उनके निधन पर दुख जताया.

Leave a Reply

Next Post

संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से, केंद्रीय बजट 1 फरवरी को होगा पेश

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 14 जनवरी 2022। संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होने जा रहा है. 31 को दोनों सदनों में राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ बजट सत्र शुरू होगा और 8 अप्रैल को समाप्त होगा. सूत्रों ने शुक्रवार को संसदीय मामलों की कैबिनेट समिति […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग