अभिनेता राजीव कपूर का निधन अपनी आखिरी फिल्म तक नहीं देख पाए, 31 साल बाद की थी वापिसी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

अभिनेता राजीव कपूर अब हमारे बीच नहीं हैं। मंगलवार 9 फरवरी को राजीव कपूर का देहांत दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुआ था। सुबह करीब 10 बजे उन्हें चेंबूर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां इलाज के दौरान दोपहर 12 बजे के करीब उन्होने आखिरी सांस ली। राजीव कपूर परिवार में अपने पीछे एक ऐसा खालीपन छोड़ गए हैं जिसे कभी भरा नहीं जा सकेगा। राजीव को खोने का गम उनके परिवार को हमेशा सताएगा।

हांलाकि एक शख्स और भी हैं, जिन्हें राजीव के यूं अचानक चले जाने से गहरा सदमा लगा है। और वो शख्स हैं निर्माता-निर्देशक आशूतोष गोवारिकर। आशूतोष गोवारिकर को ताउम्र ये मलाल रहेगा कि राजीव जाने से पहले अपनी वो फिल्म नहीं देख पाए जिसकी तैयारियों में वह अंतिम वक्त तक जुटे रहे थे।

राजीव कपूर के निधन के बाद आशूतोष गोवारिकर ने ट्वीट करके अपना यह दुख ज़ाहिर किया था। आशूतोष ने अपने ट्वीट में लिखा था “राजीव कपूर के निधन की खबर सुनकर दुखी हूं। मैं फिल्म राम तेरी गंगा मैली के वक्त से उनका फैन रहा हूं। हमने मेरे होम प्रॉडक्शन ‘तुलसीदास जूनियर’ की शूटिंग पूरी कर ली थी जिसका डायरेक्शन मृदुल कर रहे हैं। राजीव बेहद मिलनसार थे और उन्होंने अपना किरदार बहुत मजेदार और आसानी से निभाया था। हम उन्हें बेहद मिस करेंगे।”

दरअसल राजीव कपूर आशूतोष गोवारिकर के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म ‘तुलसीदास जूनियर’ में काम कर रहे थे। वह अपने हिस्से की शूटिंग निपटा चुके थे। और फिल्म से जुड़े इंटरव्यूज़ में शामिल होने की तैयारी कर रहे थे। लेकिन उनकी ये तैयारियां अब अधूरी रह गई हैं। ‘तुलसीदास जूनियर’ राजीव कपूर की आखिरी फिल्म बनकर रह गई है। 

आपको बता दें, कि ‘तुलसीदास जूनियर’ एक स्पोर्ट्स ड्रामा है। इस फिल्म में संजय दत्त मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देसन डायरेक्टर मृदुल ने किया है। 11 दिसंबर को आशुतोष ने फिल्म का पोस्टर रिलीज़ किया था। राजीव कपूर को भी अपनी इस फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार था। वह इस फिल्म के जरिये 31 साल बाद कमबैक करने जा रहे थे।

Leave a Reply

Next Post

राज्यसभा में प्रवासी मजदूरों को लेकर सवाल, सरकार बोली- लॉकडाउन में 1 करोड़ मजदूर घर लौटे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           नई दिल्ली 10 फरवरी 2021। कोरोना संकट काल में प्रवासी मजदूरों की स्थिति काफी सुर्खियों में रही थी। बुधवार को केंद्र सरकार की ओर से संसद में इस मसले पर जवाब दिया गया। एक सवाल के जवाब में सरकार ने माना है कि कोरोना काल में लगे […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट....|....सही त्वचा विशेषज्ञ तक पहुंच अब होगी आसान, लॉन्च हुआ XELIX प्लेटफॉर्म....|....एसईसीएल में कोयला डिस्पैच व्यवस्था को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने की दिशा में सतर्कता विभाग की महत्वपूर्ण पहल....|....अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस