योगी सरकार का अहम फैसला, वैक्सीनेशन के लिए सरकारी कर्मियों को मिलेगी छुट्टी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

लखनऊ 31 मार्च 2021। कोरोना टीकाकरण को तेजी से बढ़ाने और लोगों को इसके लिए उत्साहित करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा निर्देश दिया है। सीएम ने निर्देश दिया कि वैक्सीनेशन कराने वाले सरकारी कर्मियों को टीकाकरण की तिथि पर अवकाश दिया जाए। निजी सेक्टर के कर्मियों के लिए भी टीकाकरण के दिन अवकाश की व्यवस्था हो। उन्होंने सरकारी व निजी अस्पतालों में अग्निशमन प्रबंधों की ऑडिट प्राथमिकता पर करने के निर्देश दिए।

डेडिकेटेड कोविड अस्पतालों को पूरी क्षमता से चलाने का भी दिया निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डेडिकेटेड कोविड अस्पतालों को फिर पूरी क्षमता से चलाने और कोरोना जांच का दायरा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने संदिग्ध मरीजों की आरटीपीसीआर जांच कराने, फोकस सैंपल और कांट्रैक्ट ट्रेसिंग लगातार चलाने के निर्देश दिए। इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए। उन्होंने मंगलवार को अपने आवास पर कोविड-19 के नियंत्रण को लेकर हुई उच्चस्तरीय बैठक में ये निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि अस्पतालों में पर्याप्त संख्या में मेडिकल स्टाफ, आवश्यक दवाएं, उपकरणों, बैकअप सहित ऑक्सीजन की व्यवस्था दुरुस्त करें। स्थानीय स्तर पर स्थिति का आकलन कर कोविड अस्पतालों की संख्या बढ़ाएं। पहले चरण में सरकारी अस्पतालों को डेडिकेटेड कोविड चिकित्सालय के रूप में फिर से सक्रिय किया जाए।

बालिका संरक्षण गृह से वृद्धाश्रम तक प्राथमिकता के आधार पर हो कोरोना जांच

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड के बढ़ते खतरे को देखते हुए फोकस सैंपलिंग पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। बालिका संरक्षण गृह, वृद्धाश्रम, अनाथाश्रम, आवासीय स्कूलों में प्राथमिक आधार पर कोरोना की जांच कराएं। सीएम ने सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों में सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क का अनिवार्य पालन कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा, ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में निगरानी समितियों को पूरी तरह सक्रिय करें। हर गांव तथा वार्ड में सिविल डिफेंस, युवक मंगल दल, महिला मंगल दल जैसे संगठनों को निगरानी कार्य से जोड़ने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Next Post

कोरोना : मध्यप्रदेश में बढ़ रहा कोरोना, श्मशान घाट पर लग रही लंबी कतार, अंतिम संस्कार के लिए कम पड़ रही लकड़िया, एक दिन में 18 मरीजों का अंतिम संस्कार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           भोपाल 31 मार्च 2021। मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस का कहर जारी है। कोरोना से होने वाली मौतों के चलते राजधानी भोपाल में अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट पर लंबी कतार लगी रही। शवों का अंतिम संस्कार करने के लिए लकड़ियों की कमी आ गई।भोपाल में […]

You May Like

पत्थर कारोबारी के घर 28 करोड़ कैश, 15 किलोग्राम सोना मिला....|....भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में तीसरा गोल्ड....|....रहाणे का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, भावुक हुए....|....15 लाख लेकर नहीं कराई जमीन की रजिस्ट्री....|....जर्जर सड़क बनी आफत: कटघोरा-पसान मार्ग पर गड्ढों में पलटे वाहन....|....तय समय में नहीं भेजी रोजनामचा रिपोर्ट, SSP ने लिया एक्शन....|....मत्स्य उत्पादन क्लस्टर के रुप में अमारु को किया जा रहा है विकसित....|....शिक्षकों के लिए हाजिरी एप की अनिवार्यता सरकार की तानाशाही - कांग्रेस....|....सरकार नक्सल खात्मे का श्रेय ले रही है और भाजपाई नक्सलियों के बैनर लगा रहे हैं -कांग्रेस....|....भारत में बिटडेल्टा इंडिया का 'क्रिप्ट्यूशन' हुआ लॉन्च