प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सीएम भूपेश बघेल, तकरीबन एक घंटा चली मुलाकात

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 31 दिसंबर 2022। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। दोनों की मुलाकात करीब एक घंटे तक चली है। जिसमें राज्य के कई मुद्दों पर चर्चा हुई है। इसके अलावा सीएम भूपेश ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर उनकी माता के निधन पर शोक जताया। साथ ही कई और विषयों पर चर्चा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा मोदी का शुक्रवार सुबह 3:30 बजे निधन हो गया था। वे 100 साल की थीं। हीराबा के निधन की खबर सामने आते ही देशभर के नेताओं ने ट्विटर के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी थी। मंगलवार देर रात सांस लेने में तकलीफ होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें कफ की शिकायत भी थी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी ट्वीट कर दुख जताया था। उन्होंने वहां लिखा था कि प्रधानमंत्री जी को मातृ शोक का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। मां का जाना जीवन से मुख्य आधार स्तंभ के ढह जाने जैसा होता है। एक ऐसी क्रिया जिसकी शून्यता सदैव अनुभव होती है। यही वजह है कि मुख्यमंत्री शनिवार को प्रधानमंत्री से मुलाकात की है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री से मुलाकात कर कुछ देर में ही रायपुर लौट आएंगे।

Leave a Reply

Next Post

एक्सीडेंट के बाद ये बड़ी सीरीज-टूर्नामेंट में नहीं खेल पाएंगे ऋषभ पंत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 31 दिसंबर 2022। भारत के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत शुक्रवार (30 दिसंबर) को उत्तराखंड के रुड़की में हादसे का शिकार बन गए। उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसके बाद पंत अस्पताल में भर्ती हैं। पंत के घुटने में फ्रैक्चर है। उनके माथे में टांके […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव