जयपुर की बड़ी चौपड़ में भीषण आग

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

जयपुर, 18 सितंबर 2026। बड़ी चौपड़ स्थित मिनहारी जी के कटले के सेठी कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग के मामले में पुलिस ने भवन मालिक आनंद सेठी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह मामला पुलिस की ओर से दर्ज कराया गया है। रिपोर्ट में भवन में अवैध निर्माण, अग्निशमन सुरक्षा उपकरण चालू हालत में नहीं होने, फायर एनओसी की व्यवस्था नहीं होने और आने-जाने के रास्ते संकरे व अवरुद्ध होने के आरोप लगाए गए हैं।

पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक आग करीब 13 घंटे तक धधकती रही। कॉम्प्लेक्स की दूसरी मंजिल पर लगी आग तेजी से फैल गई और कई दुकानों व गोदामों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की भयावहता का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि इसे बुझाने में दमकलकर्मियों को लंबे समय तक मशक्कत करनी पड़ी।

रास्ता संकरा होने से दमकल को हुई परेशानी

पुलिस के अनुसार कॉम्प्लेक्स तक दमकल की गाड़ियों के पहुंचने में भी दिक्कत आई। रास्ता संकरा और अवरुद्ध होने के कारण दमकल वाहनों को मौके तक पहुंचने में परेशानी हुई। आग पर काबू पाने के लिए एक अस्थायी व्यवस्था भी करनी पड़ी। मामले में उप निरीक्षक नरेन्द्र की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एफआईआर की जांच थानाधिकारी राकेश खालिया को सौंपी गई है। पुलिस अब भवन में किए गए निर्माण, अग्निशमन इंतजाम और फायर एनओसी समेत सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच करेगी।

आग में इन दुकानों को नुकसान

आग की चपेट में आने वाली दुकानों और गोदामों में सतनाम मदान ट्रेडर्स, जितेन्द्र/कमल, कमल अग्रवाल, शैलेन्द्र अग्रवाल, राजेश, हसन, रमेश/राजेश, राकेश गुप्ता की विमल होजरी एजेंसी, छोटूमाई पुरुषोत्तम, अशोक कुमार शर्मा और विकास शर्मा समेत अन्य प्रतिष्ठान शामिल हैं। इसके अलावा 201-ए में राजेश/दीपिका, 202-ए में कमल, 203-ए में कमल, 204-ए में मगन, 205-ए में राजेश/दीपिका और 206-ए में राजेश/दीपिका की दुकानें भी प्रभावित हुईं। विमल होजरी एजेंसी में करीब 65 से 70 लाख रुपये के नुकसान की बात सामने आई है। अन्य दुकानों में हुए नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है। 

Leave a Reply

Next Post

पंजाब सरकार का कर्मचारियों को तोहफा

शेयर करे महंगाई भत्ते में 8 फीसदी बढ़ोतरी छत्तीसगढ़ रिपोर्टर            चंडीगढ़, 18 सितंबर 2026। पंजाब सरकार ने राज्य के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में 8 फीसदी की बढ़ोतरी की घोषणा की है। यह फैसला मुख्यमंत्री भगवंत मान की कर्मचारी संगठनों के साथ हुई बैठक के बाद लिया गया। इस बढ़ोतरी […]

You May Like

तालाब की मेड़ पर खुदाई कर बाहर ले जा रहे मुरुम....|....संगीत-कला से पीढि़यों को जोड़ रहा चक्रधर समारोह: मंत्री नेताम....|....भिलाई स्टील प्लांट लोहा चोरी मामला: रसमड़ा स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार....|....कैथल में दुष्कर्म का मामला: समझौते के नाम पर तीन लाख लेने का आरोप....|....अनियंत्रित ट्रक ने कार को मारी टक्कर, महिला कांस्टेबल की पत्नी समेत दो की मौत....|....लेह-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद....|....दिल्ली से घूमने आए दो दोस्तों में से एक नहाते समय नदी में डूबा....|....उत्तरी दिल्ली में हर दूसरा युवा बेरोजगार....|....कब्रिस्तान पर चला बुलडोजर, अवैध रूप से बना था निर्माण....|....लखनऊ की सुशांत गोल्फ सिटी को रोशन करेंगे 26 बिजलीघर