पत्नी से अवैध संबंध में भाई की हत्या: 50 हजार में सुपारी दी, गला घोंटकर तालाब में फेंक दिया शव, तीन गिरफ्तार

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 26 सितंबर 2022। पत्नी से अवैध संबंध के चलते एक युवक ने अपने ही ममेरे बड़े भाई की हत्या करा दी। पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख युवक ने अपने दो साथियों को 50 हजार में हत्या की सुपारी दी थी। आरोपियों ने अधेड़ का गला घोंटने के बाद शव को तालाब में फेंक दिया था। शव जब फूलकर ऊपर आ गया तो मामला खुला। पुलिस ने इस मामले में सोमवार को भाई सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला तखतपुर थाना क्षेत्र का है।  जानकारी के मुताबिक, दो दिन पहले पुलिस को ग्राम खम्हरिया के तालाब में एक अधेड़ का शव मिला था। पुलिस ने उसकी शिनाख्त स्थानीय निवासी सुंदरलाल कौशिक (52) के रूप में की। सुंदरलाल के बेटे ने एक दिन पहले ही पिता की गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि सुंदरलाल 22 सितंबर को देवरीखुर्द जाने के लिए निकला था। इसके बाद घर नहीं लौटा। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो उसमें गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आई। 

पत्नी के साथ देखा था, तो रची साजिश
पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि सुंदरलाल का गांव के ही अपनी बुआ के बेटे विनय कौशिक के घर आना-जाना था। विनय उसकी खेती-बाड़ी की देखभाल किया करता था। विनय को शक था कि उसकी पत्नी के साथ सुंदरलाल के अनैतिक संबंध हैं। दोनों अक्सर साथ बातचीत करते भी दिखाई देते थे। विनय ने पुलिस को बताया कि उसने एक दिन अपनी पत्नी के साथ सुंदरलाल को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसके बाद ही हत्या की साजिश रची। 

हत्या के लिए 4 हजार रुपए एडवांस दिए
विनय ने पुलिस को बताया कि उसने हत्या की साजिश में गांव के ही चंद्रपाल कौशिक और उमाशंकर कौशिक को शामिल किया। दोनों को हत्या के लिए 50 हजार की सुपारी दी। एडवांस में 4 हजार रुपए दिए, बाकी काम होने के बाद देना तय हुआ। हत्या वाले दिन विनय ने काम का बहाना कर सुंदरलाल को  देवरीखुर्द से वापस बुलाया। सुंदरलाल जब खम्हारिया आया तो शाम के करीब 7 बज गए थे। तालाब के पास ही उसे चंद्रपाल और उमाशंकर ने रोक लिया और हत्या के बाद भाग निकले थे। 

Leave a Reply

Next Post

रायपुर के सभी घरों में होगा डिजिटल डोर नंबर, यूनिक कोड से हर घर की होगी पहचान

शेयर करेकलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने देवेन्द्र नगर पहुंचकर डिजिटल डोर नंबर सुविधा की ली जानकारी छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर,26 सितम्बर 2022। कलेक्टर सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज देवेन्द्र नगर सेक्टर के स्ट्रीट नंबर 22 पहुंचकर रायपुर स्मार्ट सिटी लि. द्वारा रायपुर शहर में लगाए जा रहे डिजिटल डोर नंबर […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप