अमिताभ बच्चन-धर्मेंद्र और मुकेश अंबानी के घर को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस को आया कॉल…मुंबई में अलर्ट

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 01 मार्च 2023। बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन, एक्टर धर्मेंद्र और देश के बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी समेत कई नामचीन हस्तियों के घर को बम से उड़ाने की धमकी के बाद मुंबई में हाईअलर्ट घोषित किया गया है। नागपुर पुलिस कंट्रोल रूम में किसी अज्ञात शख्स ने फोन करके बड़ी हस्तियों के घर को बम से उड़ाने की धमकी दी है। इस फोन कॉल के बाद मुंबई पुलिस हरकत में आ गई है। फोन करने वाले ने यह भी धमकी दी कि 25 लोग दादर पहुंच चुके हैं और वो अटैक की प्लानिंग कर रहे हैं।

नागपुर पुलिस को अज्ञात शख्स ने जिन जगहों को बम से उड़ाने की धमकी दी थी, वहां बम स्क्वाड पहुंची और सर्च अभियान शुरू किया। वहीं पुलिस जांच कर रही है कि फोन कॉल कहां से आई और धमकी देने वाला कौन है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। यह पहला मौका नहीं है जब मुकेश अंबानी को धमकी मिली हो, इससे पहले साल 2022 के अगस्त महीने में भी एंटीलिया को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।

Leave a Reply

Next Post

विराट कोहली और एबी डिविलियर्स से सीखना चाहिए', शाहिद अफरीदी ने बाबर आजम की कर दी किरकिरी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्‍ली 01 मार्च 2023। पाकिस्‍तान के पूर्व कप्‍तान शाहिद अफरीदी ने दावा किया है कि बाबर आजम को खुद को मैच विनर साबित करना बाकी है। जहां अफरीदी ने सहमति जताई कि बाबर आजम दुनिया के सर्वश्रेष्‍ठ बल्‍लेबाजों में से एक हैं, वहीं उन्‍होंने कहा […]

You May Like

जाम से मुक्ति के लिए एक और रिंग रोड बनाने की तैयारी....|....'ट्रॉफी चोर' के नारों से गूंजा दुबई स्टेडियम....|....ईरान-ओमान वार्ता के बीच होर्मुज में जहाज पर हमला....|....जेडी वेंस के समर्थन पर ट्रंप का सस्पेंस बरकरार....|....शिक्षा के मंदिर को ‘सेवा संकल्प’ के नाम पर भाजपा का चुनाव कार्यालय न बनाएं- दीपक बैज....|....खनन कार्यों में तेजी, उत्पादन एवं उत्पादकता में निरंतर सुधार करें अधिकारी- नृपेंद्र नाथ....|....एक को बचाने नदी में कूदे दो दोस्त, तेज बहाव में तीनों बह गए....|....पारिवारिक विवाद में भतीजे ने फरसी से चाचा का गला रेता....|....21 महीने से पुलिस को चकमा दे रहा था चाचा का हत्यारा....|....बाइक सवार चार युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो की मौत; दो घायल