विज्ञान भवन में पीएम मोदी: महिलाओं की बढ़ती भूमिका को करेंगे रेखांकित, वंदे मातरम से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 13 अप्रैल 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को विज्ञान भवन में आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे। इस कार्यक्रम का आयोजन ऐसे समय में किया जा रहा है जब सरकार ने आगामी 16-18 अप्रैल तक तीन दिवसीय विशेष सत्र बुलाया है। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम के गायन के साथ हुई। पीएम मोदी सम्मेलन में महिलाओं की बढ़ती भूमिका को रेखांकित करेंगे। इस कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि मोदी सरकार के दौरान महिलाओं को लेकर जमीनी स्तर पर कार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में विदेश मंत्री से लेकर वित्त मंत्री तक के बड़े पदों पर महिलाएं रहीं। उन्होंने खुद का उदाहरण देते हुए कहा कि मोदी सरकार के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में मुझे भी काम करने का मौका मिला है। 

शासन और नेतृत्व में महिलाओं की बढ़ती भूमिका
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सम्मेलन के आयोजन का मकसद पंचायतों से लेकर संसद तक, सभी स्तरों पर शासन और नेतृत्व में महिलाओं की बढ़ती भूमिका को रेखांकित करना है। महिला आरक्षण कानून में प्रस्तावित संशोधन पर चर्चा के लिए बुलाए गए विशेष संसद सत्र से पहले पीएम नरेंद्र मोदी विज्ञान भवन में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में शिरकत करते हुए महिला आरक्षण को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता भी दोहराएंगे।

Leave a Reply

Next Post

तोड़फोड़, आगजनी, पत्थरबाजी और जाम, नोएडा में वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर जबरदस्त प्रदर्शन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नोएडा 13 अप्रैल 2026। उत्तर प्रदेश के नोएडा में सोमवार को कई कंपनियों के कर्मचारी सड़कों पर उतर आए। वे वेतन वृद्धि की अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। पिछले तीन से चार दिनों से जारी यह आंदोलन सोमवार को उग्र और हिंसक […]

You May Like

बाइक मांगकर ले गया, फिर वापस नहीं की....|....सरकारी जमीन पर बना दो मंजिला मकान बुलडोजर से ढहाया....|....सबसे साफ हवा वाले शहरों में रायपुर छठवें नंबर पर....|....‘निवेशक निवेश का पर्चा लेकर आते थे, वसूली की पर्ची लेकर लौटते थे’....|....तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत....|....बिजली बिल जमा नहीं किया तो सरकारी दफ्तर की ही कट गई बिजली....|....'मंदिर टूट गया, पर हनुमान जी टस से मस न हुए'....|....दिल्ली नहीं गुजरात में होगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार....|....जूनियर हॉकी एशिया कप: भारत ने दक्षिण कोरिया को 7-3 से रौंदा....|....किसानों के पास पारंपरिक फसलों का विकल्प