माब लीचिंग से दो लोगों की मौत राज्य के माथे पर कलंक का टीका

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर 08 जून 2024। राजधानी से लगे आरंग में माब लीचिंग की घटना में दो लोगों की मौत पर कांग्रेस ने आक्रोश व्यक्त करते हुये दुर्भाग्यजनक बताया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि यह राज्य की लचर कानून व्यवस्था का परिणाम है। सत्तारूढ़ दल के लोगों के संरक्षण में अराजक तत्व बेलगाम हो गये है। अपराधियों के हौसले बढ़ गये है। माब लीचिंग से दो लोगों की मौत राज्य के माथे पर कलंक का टीका है। इस प्रकार का गिरोह बनाकर कानून को हाथ में लेने का दुस्साहस ऐसे लोगों के पास कहां से आया? सरकार को इसका जवाब देना चाहिये। इस घटना से जुड़े लोग किस संगठन से जुड़े है? सरकार इसका खुलासा करे तथा इस प्रकार का गिरोह बाजी पर अंकुश लगाये। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति गलत काम कर रहा है तो उसके लिए बाबा साहब का बनाया गया संविधान है। उसके खिलाफ कानूनी कड़ी कार्यवाही होनी चाहिये, लेकिन गिरोह बाजी करके आतातायी संगठन बनाकर लोगों को रोकना, भयादोहन करना तथा भीड़ बुलाकर हिंसा फैलाना, किसी की हत्या करना सभ्य समाज में अस्वीकार्य है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि माब लीचिंग की इस घटना ने छत्तीसगढ़ के सर को शर्म से झुका दिया है। भाजपा सरकार से प्रदेश की कानून व्यवस्था संभल नहीं रही है। सत्ता रूढ़ दल के लोग सत्ता के दंभ में अपराधियों को संरक्षण दे रहे है। जिसका दुष्परिणाम है कि राज्य में 5 महीने में ही अपराध का गढ़ बन गया है। चोरी, डकैती, हत्या, लूट, बलात्कार, माफियाराज, तस्करी, जुआ-सट्टा, नशाखोरी के अवैध कारोबार के बाद अब माब लीचिंग भी शुरू हो गयी है।

Leave a Reply

Next Post

नरेला में फैक्टरी में लगी भीषण आग, तीन लोगों की हुई मौत; छह घायल, मौके पर दमकल विभाग की टीम

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 08 जून 2024। नरेला औद्योगिक इलाके में मूंग दाल ड्राई करने वाली फैक्टरी में शनिवार तड़के साढ़े तीन बजे भीषण आग लग गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल कर्मियों ने आग में फंसे नौ कर्मचारियों को बाहर निकालकर अस्पताल […]

You May Like

छत्तीसगढ़ का मोस्ट वांटेड नक्सली मिसिर बेसरा गिरफ्तार....|....रायगढ़ में रवि भगत पर केस दर्ज; जेल दाखिल....|....जेएसडब्ल्यू प्लांट से 7.5 किलो तांबा तार चोरी....|....ट्रेलर ब्रेकडाउन से थमी रफ्तार....|....जहरीले जंतु के काटने से 3 वर्षीय मासूम की मौत....|....बलरामपुर कलेक्टर ने कृषि विस्तार अधिकारी को किया निलंबित....|....रायपुर में लगी भीषण आग; बार सहित 4 दुकानें जलकर खाक....|....संवेदनशील पहल से लौट रही जिंदगी की मुस्कान....|....कोतबा-बागबहार सड़क का काम प्रगति पर, अक्टूबर-2026 तक पूरा करने का लक्ष्य....|....लोदाम में बर्तन दुकान पर दबिश, 13 घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर अवैध रूप से भंडारित मिले