छत्तीसगढ़ को मिलेगी एक और वंदे भारत ट्रेन, दुर्ग से रायगढ़ के बीच परिचालन की तैयारी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 05 मार्च 2023।  बिलासपुर रेल मंडल अंतर्गत दुर्ग से रायगढ़ के बीच एक और वंदे भारत ट्रेन के परिचालन की तैयारी पूरी कर ली गई है। बता दें कि बिलासपुर से नागपुर के बाद चलने वाली वंदे भारत ट्रेन के बाद एक और वंदे भारत ट्रेन छत्तीसगढ़ को मिलने जा रही है।  नई वंदे भारत ट्रेन का प्रायमरी प्वाइंट दुर्ग स्टेशन को बनाए जाने का निर्णय दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर द्वारा लिया गया है, इसके लिए दुर्ग स्टेशन के वाशिंग यार्ड में अतिरिक्त पिट लाइन का निर्माण पूरा हो चुका है। वंदे भारत ट्रेन की तकनीकी जरुरतों के मुताबिक नए बनाए गए पिट लाइन में ओएचई तार भी खींचा गया है। रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रस्तावित वंदे भारत ट्रेन का प्रायमरी प्वाइंट दुर्ग स्टेशन रहेगा। दुर्ग से यह ट्रेन सुबह रवाना होकर दोपहर में रायगढ़ पहुंचेगी। वहां कुछ घंटे ठहरने के बाद देर शाम तक दुर्ग वापस आएगी।

 दुर्ग आने के बाद वंदे भारत ट्रेन के रैक की साफ सफाई और तकनीकी जांच सहित आवश्यक मरम्मत का काम वाशिंग यार्ड पर बनाए गए नए पिट लाइन पर किया जाएगा। इस ट्रेन के रैक की रखरखाव और मरम्मत कार्य में जिन रेलवे कर्मचारियों को जिम्मेदारी दी जानी है उन्हें अलग से ट्रेनिंग के लिए भेजा जा चुका है।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 6 को पेश करेंगे बजट, बजट भाषण को एलईडी के माध्यम समस्त जिला मुख्यालय में प्रसारण करेगी कांग्रेस

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 05 मार्च 2023। विधानसभा में 6 मार्च को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वर्ष 2023-24 का बजट पेश करेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने मुख्यमंत्री के बजट भाषण को प्रदेश के समस्त जिला मुख्यालय में एलईडी के माध्यम से लाईव प्रसारण कर कार्यकर्ताओं सहित आमजनता को दिखाये […]

You May Like

ईरान पर नए हमले की तैयारी में अमेरिका....|....परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल