कोयला तस्करी मामले में पश्चिम बंगाल के BJP नेता तलब, CID ने पूछताछ के लिए बुलाया

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

कोलकाता 15 सितंबर 2022। पश्चिम बंगाल को कोयला तस्करी मामले में सीआईडी के रडार पर भारतीय जनता पार्टी के नेता आ गए हैं। खबर है कि जांच एजेंसी ने गुरुवार को जितेंद्र तिवारी को तलब किया है। उन्हें शुक्रवार को कोलकाता में अधिकारियों के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। तिवारी तृणमूल कांग्रेस के पूर्व असनसोल मेयर हैं। पश्चिम बंगाल की पांडवेश्व सीट से टीएमसी विधायक रह चुके तिवारी का कहना है, ‘जांच अधिकारी जांच के लिए किसी को भी बुला सकते हैं।’ इसके अलावा सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय कथित अवैध उत्खनन, परिवहन और राज्य के कुछ जिलों से कोयला की बिक्री की भी जांच कर रहे हैं। साल 2021 विधानसभा चुनाव से पहले तिवारी ने टीएमसी छोड़ दी थी।

पूछताछ के लिए नहीं गए टीएमसी नेता
असनसोल स्थित ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड खदानों से कोयला चोरी मामले में ईडी ने पश्चिम बंगाल के कानून मंत्री मलय घटक को भी पूछताछ के लिए बुलाया था। हालांकि, वह बुधवार को पूछताछ में शामिल नहीं हुए। इस महीने सीबीआई ने भी उनसे पूछताछ की थी और जांच के सिलसिले में उनके ठिकानों पर छापामार कार्रवाई भी की गई थी।

अभिषेक बनर्जी की रिश्तेदार हुईं पेश
भाषा के अनुसार, टीएमसी के सांसद अभिषेक बनर्जी की रिश्तेदार मेनका गंभीर कथित कोयला घोटाला मामले के संबंध में पूछताछ के लिए सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुईं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ईडी ने गंभीर को ‘भूलवश’ सोमवार को दोपहर साढ़े 12 बजे के बजाय रविवार देर रात साढ़े 12 बजे पेश होने का नोटिस जारी कर दिया था, जिसके बाद उन्हें दोपहर दो बजे तक पेश होने के लिए नया समन जारी किया गया।

Leave a Reply

Next Post

'भारत जोड़ो' यात्रियों के आराम का दिन, कांग्रेस ने पूरा किया 150 किमी का सफर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   वायनाड 15 सितंबर 2022। कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ अब तक 150 किमी का सफर पूरा कर चुकी है। अब यात्रा को एक सप्ताह पूरा होने के बाद पदयात्रियों ने गुरुवार को आराम करने का फैसला किया है। इस बात की जानकारी पार्टी के वरिष्ठ नेता […]

You May Like

वोट चोरी और ज्ञानेश के समर्थन में भाजपा का अभियान चोर मचाये शोर - कांग्रेस....|....दीपावली तक धान खरीदी शुरू नहीं होती तो अग्रिम भुगतान किया जाए - दीपक बैज....|....जब सुरों से गूंज उठा मुंबई, पद्मश्री डॉ. सोमा घोष की प्रस्तुति पर झूम उठे विद्यार्थी....|....बस्तर दशहरा के ऐतिहासिक मुरिया दरबार में शामिल होंगी राष्ट्रपति मुर्मू....|....भाजयुमो नेता शुभांकर द्विवेदी गिरफ्तार....|....बालाघाट के रास्ते जबलपुर के जंगलों में दाखिल हुआ हाथियों का कुनबा....|....केंद्रीय जेल में नवरात्रि पर दिखा भक्ति और संस्कृति का अनूठा संगम....|....70 फर्जी पासपोर्ट से 120 विदेश यात्राएं, 100 से ज्यादा संदिग्ध....|....कल है विजयादशमी, जानें क्या खरीदना शुभ और किन चीजों से बचना जरूरी....|....मुर्गी नहीं गायों से इंसान में सामने आया बर्ड फ्लू का मामला