झारखंड रोपवे हादसा: 40 घंटे बाद भी हवा में फंसी जिंदगियां, छह और निकाले गए; आठ अभी भी फंसे

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

देवघर 12 अप्रैल 2022। झारखंड के देवघर में त्रिकूट पर्वत रोप वे हादसे का आज तीसरा दिन है। बताया जा रहा है कि, 2500 फीट की ऊंचाई पर अभी भी तीन ट्रालियां फंसी हुई हैं। इन ट्रालियों तक सेना के जवान पहुंच गए हैं और लोगों को निकाले जाने का काम जारी है। जानकारी के मुताबिक, आज अभी तक छह और लोगों को निकाल लिया गया है। हालांकि, आठ लोग अभी भी ऊपर फंसे हुए हैं। 

दोपहर तक पूरा हो सकता है बचाव अभियान 
देवघर रोपवे हादसे में बचाव अभियान के इंचार्ज अश्विनी नायर ने बताया कि, हम लगातार बचाव अभियान चला रहे हैं। अब कुछ ही लोग ऊपर रह गए हैं। उन्होंने बताया कि, उम्मीद है कि दोपहर तक सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया जाएगा। 

कल 33 लोगों की बचाई थी जान 
सेना, वायु सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ के द्वारा चलाए जा रहे संयुक्त अभियान में सोमवार को करीब 33 लोगों को बचाया जा सका था। इसे रेस्क्यू ऑपरेशन में सेना के दो हेलीकॉप्टर लगाए गए हैं। हालांकि, सोमवार देर रात अंधेरा होने के कारण अभियान रोक दिया गया था। इस कारण लोगों के पास खाने-पानी का सामान पहुंचाना भी मुश्किल हो गया था, जिसके चलते ऊपर फंसे लोग रातभर भूखे-प्यासे ही रहे। पहाड़ी पर फंसे लोगों में महिलाएं व छोटे बच्चे भी हैं। 

तीन लोगों की हो चुकी है मौत 
रेस्क्यू ऑपरेशन में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। देवघर प्रशासन ने सोमवार को एक महिला की मौत की पुष्ट की थी। वहीं शाम को हेलीकॉप्टर से फिसल जाने के कारण एक व्यक्ति डेढ़ हजार फीट नीचे खाईं में गिर गया था। इसके अलावा भी एक मौत की बात सामने आ रही है। हालांकि, प्रशासन की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। हादसे में 12 लोग घायल हैं। 

Leave a Reply

Next Post

गौतम अडानी की लंबी छलांग: टॉप-10 अरबपतियों की सूची में छठे पायदान पर पहुंचे, मुकेश अंबानी रह गए बहुत पीछे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 12 अप्रैल 2022। अरबपतियों की रेस में भारतीय उद्योगपति और अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी हर बीतते दिन के साथ दुनिया के बड़े-बड़े रईसों को पछाड़ते जा रहे हैं। टॉप-10 अरबपतियों की सूची में अब अडानी लंबी छलांग मारते हुए छठे पायदान पर […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज