कवर्धा से राजनांदगांव लौट रहे बाइक सवार दंपती को तेज रफ्तार हाईवा ने ठोका, दोनों की मौत

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

कवर्धा 23 दिसम्बर 2021 । छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दंपती की मौत हो गई। घटना सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र के बिरोड़ा चौक के पास हुआ है। कवर्धा से राजनांदगांव लौट रहे बाइक सवार दंपती को हाईवा ने इतनी जोर से ठोकर मारी की दोनों छिटकर दूर जा रहे। एक की मौके पर मौत हो गई। वहीं एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हाईवा चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है। 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सहसपुर लोहारा थाना अंतर्गत ग्राम बिरोड़ा चौक बिजली ऑफिस के पास यह हादसा हुआ है। हाईवा राजनांदगांव से कवर्धा की ओर जा रही थी वहीं राजनांदगांव निवासी लवकेश साहू (45) अपनी पत्नी धनेश्वरी साहू (38) के साथ कवर्धा से राजनांदगांव आ रहे थे। तभी हाईवा ने बाइक सवार दंपती को जोरदार ठोकर मार दी। हाईवा की ठोकर से बाइक सवार पति-पत्नी दूर जा गिरे। चोट लगने से दोनों की हालत नाजुक हो गई।

पेशे से पत्रकार बताए जा रहे दंपती 
राहगीरों की सूचना पर डॉयल 112 पहुंची और उन्हें अस्पताल भिजवाया गया, तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। वहीं पुरुष को रायपुर रेफर करने की तैयारी चल रही थी, तब उसने भी दम तोड़ दिया। लोहारा टीआई अनिल शर्मा ने बताया कि एक्सीडेंट के बाद हाईवा चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। मिली जानकारी अनुसार मृतक दंपती पेशे से पत्रकार हैं।

Leave a Reply

Next Post

इमरान खान की उनके अपने ही दूतावास ने की बेइज्जती? पोस्ट वायरल होने के बाद डिलीट

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           इस्लामाबाद 23 दिसम्बर 2021 । इमरान खान सरकार की पोल एक बार फिर उसके ही दूतावास ने खोल कर रख दी है. अर्जेंटीना में पाकिस्तान के दूतावास ने अपने इंस्टाग्राम पर एक मैसेज पोस्ट किया जिसमें लिखा है कि पाकिस्तान अर्जेंटीना के साथ हुई JF-17 मिसाइल डील से […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण