एसआईए ने चार नक्सलियों के खिलाफ अभियोग पत्र किया पेश, आईईडी हमले में गई थी एएसपी की जान

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जगदलपुर 20 दिसंबर 2025। 9 जून 2025 को सुकमा जिले के कोंटा में हुए नक्सल हमले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आकाश राव गिरीपुंजे की शहादत के मामले में राज्य अन्वेषण अभिकरण (एसआईए) ने शुरू की थी। जांच के बाद अब इस घटना में चार नक्सलियों को हत्या का आरोपी मानते हुए दंतेवाड़ा एनआईए विशेष कोर्ट में अभियोग पत्र पेश किया गया है। इस मामले में दंतेवाड़ा एनआईए विशेष कोर्ट में अभियोग पत्र पेश किया गया। चार नक्सलियों को हत्या का आरोपी माना गया, राज्य अन्वेषण अभिकरण (एसआईए) ने जांच शुरू करते हुए कोंटा एरिया कमेटी के नीलामड़गू के जनमिलिशिया अध्यक्ष सोड़ी देवा, कुंजाम देवा, सोड़ी गंगा और मुचाकी लखमा को गिरफ्तार किया गया था। बता दें कि 9 जून की सुबह 9 बजे कोंटा थाना से करीब 3.5 किमी. और कोंटा-सुकमा मुख्य मार्ग से लगभग 700 मीटर अंदर डोंड्रा के पास एक एक आईईडी विस्फोट में कोंटा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आकाश राव गिरीपुंजे शहीद हो गए, जबकि दो अन्य अधिकारी घायल हो गए थे।

यह घटना उस समय हुई थी जब एएसपी आकाश राव गिरीपुंजे, एसडीओपी भानुप्रताप चंद्राकर, कोंटा थाना प्रभारी निरीक्षक सोनल गवला एवं अन्य जवान पैदल गश्त पर थे, यह गश्त डोंड्रा में 8 जून 2025 की रात एक जेसीबी मशीन की आगजनी की सूचना के जांच और आगे की कार्रवाई करने और आगामी 10 जून 2025 को सीपीआई (माओवादी) द्वारा आहूत भारत बंद के मद्देनजर क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अन्य नक्सली गतिविधि को रोकने के लिए गए हुए थे। निरीक्षण करते समय एक आईईडी विस्फोट हुआ, जिसमें अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए। एएसपी आकाश राव बुरी तरह घायल हो गए थे, उन्हें दोनों पैरों के घुटनों के नीचे तक गंभीर चोटें आईं। घायल अधिकारियों को तुरंत कोंटा अस्पताल ले जाया गया, जो विस्फोट स्थल से मात्र 3 किमी. की दूरी पर है। डॉक्टरों की पूरी कोशिशों के बावजूद एएसपी आकाश राव को बचाया नहीं जा सका।

Leave a Reply

Next Post

रायगढ़ में तालाब में डूबने से हाथी के बच्चे की हुई मौत, हाथियों की चिंघाड़ सुनकर मचा हड़कंप

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायगढ़ 20 दिसंबर 2025। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पानी में डूबने से एक हाथी के बच्चे की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की कार्रवाई […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप